शहर से अपने घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

शहर से अपने घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-31 16:54 GMT
शहर से अपने घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। शहर में ओवर ब्रिज के पास दरम्यानी रात एक सड़क हादसे मेंं घायल युवक की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में कोयलांचल के घोरावाड़ी में लगेज वाहन पलटने से 15 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जाता है पातालेश्वर अन्नपूर्णा मंदिर के पास रहने वाले दुर्गेश पिता चंद्रभान विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष बीती रात 12.30 बजे के बाद शहर से अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान ओवर ब्रिज टर्निंग के पास युवक का दोपहिया अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकरा गया। हादसे में गंभीर युवक को तत्काल उपचार के लिए शहर के एक प्रायवेट अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे नागपुर रेफर किया गया था। इस हादसे में गंभीर युवक ने नागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
वाहन पलटा11 घायल, 4 गंभीर
घोरावाड़ी मुख्य मार्ग की टर्निंग पर हुआ हादसा
गुरूवार दोपहर साढ़े तीन बजे दमुआ से जुन्नारदेव की ओर आ रहा यात्रियों से भरा लगेज वाहन क्रमांक एमपी 28 1442 घोरावाड़ी में मुख्य सड़क मार्ग की टर्निंग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस वाहन में 11 यात्री सवार थे। घायलों को हंड्रेड वाहन और स्थानीय निवासियों की मदद से दमुआ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने चार यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं मामूली रूप से घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में जारी था। घटना के बाद चालक घटना स्थल से फरार हो गया। दमुआ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया-
हादसे में 11 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें चार गंभर रूप से घायल संतोष अहाके, 9 वर्षीय बालिका मोहनी अहाके, नीरज नागवंशी, कौशल्या, गुलचन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में राधे बेलवंशी, श्रवन बेलवंशी, बबली, दुर्गेश, कमला नागवंशी को मामूली चोटें आई। 

Tags:    

Similar News