पन्ना जिले के भाजपा के 15 मंडलों का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

पन्ना पन्ना जिले के भाजपा के 15 मंडलों का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

Ankita Rai
Update: 2022-05-02 11:10 GMT
पन्ना जिले के भाजपा के 15 मंडलों का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी जिला पन्ना के सभी 15 मंडलो में 30 अप्रैल एवं 1 मई को भाजपा  जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया एवं जिला प्रभारी  विवेक मिश्रा के नेतृत्व में त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे है। इसके तहत 30 अप्रैल को पन्ना नगर, पन्ना ग्रामीण ककरहटी और बृजपुर मंडल तथा 1 मई को शेष बचे मंंडलों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। पन्ना ग्रामीण के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचकर शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला मंत्री गिरधारी चौधरी और मंडल अध्यक्ष बॉबी राजा शामिल रहे। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। 
विधायक श्री सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसको बनाने मे कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। भाजपा संगठन स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करती रहती है नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्य पद्धति को समझना और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनमानस की भावनाओं में अपना एक स्थान बनाना योजनाएं हो या फिर पार्टी के कार्यक्रम उन में बढ़चढक़र हिस्सा लेना एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करते हुए मुख्यधारा में लाना यही भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति एवं रीति नीति है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि कर्यशाला में अपने व्यवहार पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया एवं सोशल मीडिया के बर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विगत माह में बूथ विस्तारक अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलो में नए कार्यकर्ताओं को जोडक़र प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ समिति की संरचना की गई। पार्टी के कार्यक्रमों एवं सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बूथ समिति के माध्यम से नीचे तक पहुंचने का एवं जनता से सीधे जोडऩे का सशक्त माध्यम जिसे त्रिदेव का नाम दिया गया वह। इस प्रशिक्षण वर्ग मे पार्टी के रीति-नीति एवं कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला मंत्री गिरधारी चौधरी ने कहा कि बूथों के डिजीटल विस्तारीकरण के बाद बूथ बनाये गये। मंडल की कार्यशाला में रूद्र बागरी ने कहा कि पार्टी की रीति नीति एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला का संचालन मंडल अध्यक्ष बॉबी राजा ने किया। 

Tags:    

Similar News