रास्ता रोको आंदोलन की कोशिश कर रही तृप्ति देसाई को हिरासत में लेकर छाेड़ा

रास्ता रोको आंदोलन की कोशिश कर रही तृप्ति देसाई को हिरासत में लेकर छाेड़ा

Tejinder Singh
Update: 2019-09-20 13:53 GMT
रास्ता रोको आंदोलन की कोशिश कर रही तृप्ति देसाई को हिरासत में लेकर छाेड़ा

डिजिटल डेस्क, पुणे। भिड़े वाड़ा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को मशाल मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चा में शामिल हुईं सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने रास्ता रोको आंदोलन करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय स्मारक संघर्ष समिति तथा युवा माली संघ गंज पेठ स्थित महात्मा फुले वाड़ा से भिड़े वाड़ा तक मशाल मोर्चा निकाला जा रहा था। मोर्चा भिड़े वाड़ा के पास आने के बाद तृप्ति ने अपने कार्यकर्ताओं समेत रास्ता रोको आंदोलन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। आपको बता दें महात्मा जोतिराव फुले तथा सावित्रीबाई फुले ने भारत का पहला लड़कियों का स्कूल शुरू किया था। यह स्कूल बुधवार पेठ स्थित भिड़े वाड़ा में शुरू किया गया था। इसलिए इस भिड़े वाड़ा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए ऐसी मांग कई सालों से उठाई जा रही है, जो अब तक पूरी नहीं हुई है। इस मांग को लेकर मोर्चा निकाला गया। 


 

Tags:    

Similar News