कार खाई में गिरने से उत्तरकाशी में तुमसर की महिला की मौत-बच्ची समेत तीन घायल

हादसा कार खाई में गिरने से उत्तरकाशी में तुमसर की महिला की मौत-बच्ची समेत तीन घायल

Tejinder Singh
Update: 2022-05-27 10:58 GMT
कार खाई में गिरने से उत्तरकाशी में तुमसर की महिला की मौत-बच्ची समेत तीन घायल

डिजिटल डेस्क, भंडारा। उत्तरकाशी के यमुनोत्री मार्ग पर कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि लगभग दस लोग घायल हैं। मृतकों में तुमसर की महिला और घायलों में बच्ची समेत तीन लोगों का समावेश होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। घटना शुक्रवार 27 मई रात्रि 2 बजे घटित हुई। मृतक का नाम तुमसर निवासी श्रीमती जयश्री अनिल कोसरे (25) बताया जा रहा है। वहीं घायलों में तुमसर निवासी दस वर्षीय कु. बोदी नामक बच्ची, श्री. बालकृष्ण (41), प्रमोद तुलशिराम (52) का समावेश है। मिली जानकारी अनुसार कुछ दिनों पूर्व तुमसर के लगभग 50 भाविक यमुनोत्री, गंगोत्री यात्रा पर गए थे। इस बीच भविकों से भरी बोलेरो गाड़ी उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर खाई में गिर गई। जिसमें तुमसर की महिला की मौत हुई। कुछ लोग घायल हुए। इसकी जानकारी उत्तराखंड राज्य नियंत्रण कक्ष द्वारा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई।

Tags:    

Similar News