सेक्स रैकेट संचालक का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो गिरफ्तार

सेक्स रैकेट संचालक का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-17 08:31 GMT
सेक्स रैकेट संचालक का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। विजय नगर में मुस्कान प्लाजा के फ्लैट  नम्बर 214 में सेक्स रैकेट चलाने वाले  जिस इम्तियाज  एवं उसकी पत्नी को पकड़ा गया था उनके आधार कार्ड राहुल शर्मा एवं नेहा शर्मा के नाम पर बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। मदर टेरेसा नगर में रहने वाले आरोपियों में अरविंद जाधव एवं विशाल सिंह राजपूत शामिल हैं।  इस मामले में जानकारी मिली है कि इम्तियाज का विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह से परिचय था और उसने विशाल सिंह की मदद से ही अरविंद जाधव से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इस मामले में विजय नगर थाना प्रभारी यूएस सोनी एवं उनकी टीम मदर टेरेसा नगर में रहने वाले विशाल सिंह के यहाँ पहले पहुँची थी। उसके बाद विशाल से जानकारी मिली थी कि उसने अरविंद से ही इम्तियाज का राहुल शर्मा एवं उसकी पत्नी का आधार कार्ड नेहा शर्मा के नाम पर बनवाया था। इसी आधार पर इम्तियाज ने मुस्कान प्लाजा में सेक्स रैकेट चलाने के लिए फ्लैट किराये पर लिया था। इस फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह से पूछताछ में यह जानकारी भी मिली है कि संबंधों के कारण ही मात्र 5 सौ रुपये में फर्जी आधार कार्ड बनाया गया था। असली कार्ड अरविंद एवं विशाल सिंह के पास से बरामद कर लिये गए हैं। 
सेक्स रैकेट में शामिल और भी लोगों की छानबीन 
इधर इम्तियाज एवं अभय पटेल के देह व्यापार के अड्डों में शामिल और भी लोगों की छानबीन का काम अभी जारी है। अब तक सेक्स रैकेट चलाने वाले इम्तियाज एवं अभय पटेल समेत 5 लोगों तथा फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में दो लोगों अरविंद एवं विशाल सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है।  पुलिस को कुछ और लोगों के नाम पता चले हैं जिनकी तस्दीक का काम किया जा रहा है। यदि उनका इस मामले में हाथ पाया गया तो उन पर भी कार्रवाई की जायेगी। 

Tags:    

Similar News