बाघ की खाल बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 5 लाख रूपए

बाघ की खाल बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 5 लाख रूपए

Tejinder Singh
Update: 2019-09-29 13:25 GMT
बाघ की खाल बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 5 लाख रूपए

डिजिटल डेस्क, पुणे। बाघ की खाल बेचने आए दो तस्करों को गिरफ्तार कर, 5 लाख रूपए की खाल जब्त की गई है। यह कार्रवाई अपराध शाखा ने की। पुलिस ने बताया कि रामेश्वर हरिश्चंद्र देशमुख (35) और विजय गणपत जगताप (38) को गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों औरंगाबाद के निवासी हैं। अपराध शाखा युनिट 1 के पुलिसकर्मी सचिन जाधव को गुप्त जानकारी मिली थी कि दो तस्कर बाघ की खाल बेचने के लिए आनेवाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने समर्थ पुलिस थाने की सीमा में जाल बिछाया। तब दोनों दुपहिया से निकले थे। उन पर संदेह होने के कारण पुलिस ने उन्हें रोका। दोनों ने एक बड़े कपड़े में खाल बांधी हुई थी। पुलिस ने वनविभाग के अधिकारियों बुलाया। अधिकारियों ने खाल असली होने की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद दोनों पर समर्थ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दोनों ने औरंगाबाद से खाल लाई थी। जानकारी का खुलासा जांच में हुई। 
 

Tags:    

Similar News