कार की टक्कर में दोपहिया सवार की मृत्यु, हादसे में एक गंभीर

तुमसर कार की टक्कर में दोपहिया सवार की मृत्यु, हादसे में एक गंभीर

Tejinder Singh
Update: 2022-07-06 14:08 GMT
कार की टक्कर में दोपहिया सवार की मृत्यु, हादसे में एक गंभीर

डिजिटल डेस्क, तुमसर. तेज रफ्तार कार की टक्कर में दोपहिया सवार की मृत्यु हो गई। जबकि पिछली सीट पर सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घटना चुल्हाड बस स्थानक पर मंगलवार शाम 7 बजे घटित हुई। मृतक का नाम चुल्हाड ग्राम निवासी संजय अंबुले (55) बताया जा रहा है। वहीं गंभीर घायल का नाम अशोक पारधी (45) है। संजय यह अपनी दोपहिया क्रमांक एम एच 36 जे 2731 से सिहोरा से चुल्हाड की दिशा की और जा रहे थे। इस दौरान बपेरा से सिहोरा की ओर जा रही कार क्रमांक एम पी 28 सी ए 3282 ने टक्कर संजय अंबूले को टक्कर मार दी है। इस दुर्घटना में संजय अंबूले की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी तरह अशोक पारधी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसपर भंडारा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसे लेकर सिहोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News