तेज रफ्तार कार की टक्कर से टू-व्हीलर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार कार की टक्कर से टू-व्हीलर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-17 17:06 GMT
तेज रफ्तार कार की टक्कर से टू-व्हीलर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। नागपुर रोड स्थित तंसरामाल के समीप रविवार सुबह टू-व्हीलर सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पेट्रोल डलाकर लौट रहे थे मृतक
पुलिस ने बताया कि मोहखेड़ के हिवरावासुदेव निवासी 55 वर्षीय धनलाल पिता पेठू चौधरी और इक्कल बिहरी निवासी 58 वर्षीय पंढरी पिता चिरकुट फरकारे रविवार सुबह तंसरामाल के समीप स्थित पेट्रोल पंप से दुपहिया में पेट्रोल भरवाकर जैसे ही मुख्य सड़क पर आए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल पंढरी की मौके पर मौत हो गई। वहीं धनलाल चौधरी को गंभीर चोटें आई थी। जिसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान दोपहर लगभग 12 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। घटना के बाद से क्षेत्रमें आक्रोश है, लोगों ने आरोपी चालको के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दो दिन में दूसरी बड़ी दुुर्घटना
बीते दो दिनों में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। जिसमें दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। शनिवार को लावाघोघरी के कोड़िया घाट पर एक बस ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया था। जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई थी। इसी तरह रविवार सुबह तंसरामाल में हुए हादसे में भी दो लोगों की जान चली गई। दोनों दुर्घटनाओं की मुख्य वजह गाडिय़ों की तेज रफ्तार बताई जा रही है।

लोगों में आक्रोश
लोगों ने घटना के बाद आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि आरोपी चालक को सख्त सजा दी जाए। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा भी दिए जाने की मांग की है।

Similar News