धर्मेंद्र प्रधान का विवादित बयान, बोले- देश में रहने के लिए कहना होगा भारत माता की जय

धर्मेंद्र प्रधान का विवादित बयान, बोले- देश में रहने के लिए कहना होगा भारत माता की जय

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-29 04:06 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल सिटीजन रजिस्टर का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधा है। धर्मेंद्र ने विवादित बयान देते हुए कहा कि "इस देश में रहने के लिए भारत माता की जय कहना ही पड़ेगा।" वह महाराष्ट्र के पुणे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 54 वें स्टेट कॉन्फ्रेंस में अपना संबोधन दे रहे थे।

 

 

अपने भाषण के दौरान धर्मेंद ने सवाल किया कि "क्या भगत सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस का बलिदान बेकार जाएगा। क्या लोगों ने स्वतंत्रता के लिए इसलिए लड़ाई की, ताकी आजादी के 70 साल बाद देश इस पर विचार करेगा नागरिकता या न गिने। उन्होंने पूछा कि क्या हम इस देश को धर्मशाला बनाएंगे।"

Tags:    

Similar News