अनसुलझी पहेली बना 'चोटी कांड', सतना में अब छात्रा की चोटी काटी

अनसुलझी पहेली बना 'चोटी कांड', सतना में अब छात्रा की चोटी काटी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-07 05:04 GMT
अनसुलझी पहेली बना 'चोटी कांड', सतना में अब छात्रा की चोटी काटी

डिजिटल डेस्क,सतना। देश के अलग-अलग हिस्सों में चोटी काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। यूपी, हरियाणा, दिल्ली और NCR समेत देश के कई इलाकों में दहशत का सबब बना चोटी कांड अब सतना के उरदान गांव पहुंच चुका है। यहां एक छात्रा की चोटी काट दी गई।

गौरतलब है कि चोटी कांड से लोगों में दहशत का माहौल है। सतना में यह दूसरा मामला है जब किसी की चोटी काटी गई है। इस बार राजेंद्र नगर इलाके में एक छात्रा की चोटी काट दी गई और उसे पता भी नहीं चला। दरअसल 17 साल की सुजाता चौधरी अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान वो रात में उठी तो उसे चोटी कटने की पता चला। उसके कटे हुए बाल खाट के नीचे पड़े हुए थे। दहशत के बीच उन्होंने किसी तरह रात गुजारी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इसे दैवीय प्रकोप मान रहे हैं। इसके बाद पास में ही स्थित काली मंदिर में भजन कीर्तन का दौर शुरू कर दिया गया।    
 
नहीं सुलझ रही गुत्थी 
चोटी काट दिए जाने की इस रहस्यमयी घटना अभी भी लोगों के लिए पहली बनी हुई है। कोई इसे कोई देवीय प्रकोप मान रहा है तो कोई इसे किसी की शरारत मान रहा है। लोगों और प्रशासन के लिए भी ये एक पहेली बनती जा रही है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी सिंहपुर थाना क्षेत्र के उरदान गांव में भी घर के अंदर सो रही विमला सेन नामक महिला की चोटी कट गई थी। 

Similar News