विखेपाटील पर कांग्रेस को अब भी भरोसा, स्टार प्रचारकों की सूची में किया शामिल, अजरूद्दीन- नगमा और शायर भी मांगेंगे वोट 

विखेपाटील पर कांग्रेस को अब भी भरोसा, स्टार प्रचारकों की सूची में किया शामिल, अजरूद्दीन- नगमा और शायर भी मांगेंगे वोट 

Tejinder Singh
Update: 2019-03-26 15:14 GMT
विखेपाटील पर कांग्रेस को अब भी भरोसा, स्टार प्रचारकों की सूची में किया शामिल, अजरूद्दीन- नगमा और शायर भी मांगेंगे वोट 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बेटे की बगावत के बावजूद विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। विखे पाटील के बेटे सुजय अहमदनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। विखे पाटील पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वे राकांपा के खाते में गई अहमदनगर सीट पर बेटे के खिलाफ चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने पहले और दूसरे चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौपी है।  

स्टार प्रचारकों की सूची में किया शामिल

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मनमोहन सिंह से साथ-साथ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और उनकी पत्नी अमीता चव्हाण का भी नाम शामिल है। फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाली नगमा और पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में होंगे। मुरादाबाद सीट के कांग्रेस उम्मीदवार और जानेमाने शायर इमरान प्रतापगढ़ी भी राज्य के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।

कृपाशंकर, नसीम, नीतिन राऊत, मुत्तेमवार, सचिन भी शामिल

मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष मिलिंद देवरा और ठीक चुनाव से पहले कुर्सी गंवाने वाले संजय निरुपम भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर भारतीय नेता के रुप में पहचाने जाने वाले पूर्व राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और विधायक नसीम खान भी मतदाताओं को रिझाते दिखेंगे।

अजरूद्दीन, नगमा और यूपी के शायर भी मांगेंगे वोट 

चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार, नागपुर के पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार, पूर्व मंत्री डॉ नितिन राऊत, पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश कामग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत, पूर् मंत्री शिवराज पाटील, वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। 

 

Similar News