मौसम : नागपुर समेत तपने लगा पूरा विदर्भ

मौसम : नागपुर समेत तपने लगा पूरा विदर्भ

Tejinder Singh
Update: 2021-02-28 14:27 GMT
मौसम : नागपुर समेत तपने लगा पूरा विदर्भ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी समेत पूरे विदर्भ में पारा उछाल मार रहा है। तापमान हर दिन बढ़ रहा है। रविवार दोपहर तेज धूप रही। हालत यह है कि फरवरी अंत होते-होते पसीना छूट रहा है। तापमान में कमी आने की उम्मीद भी नहीं है। नागपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.3 व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 8 दिन में तापमान में 7 डिग्री तक की वृद्धि हुई है।  शनिवार को विदर्भ में ब्रह्मपुरी सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

हवा की गति बेहद धीमी 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व हवा चल रही है। हवा की गति बेहद धीमी होने से गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा है। आसमान साफ रहने व मौसम शुष्क होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन के साथ रात भी गर्म हो रही हैै।  रविवार को कड़ी धूप पड़ेगी। आसमान साफ रहेगा आैर न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। 

तारीख          अधिकतम      न्यूनतम
27 फरवरी     37.3        17.2
26 फरवरी     36.0        17.2 
25 फरवरी     36.9        15.2
24 फरवरी     35.4        14.7
23 फरवरी     35.0        14.9
22 फरवरी     33.4        14.3
21 फरवरी      31.3      15.4
20 फरवरी     30.5        15.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
 

Tags:    

Similar News