मौसम : चक्रवात का असर दीपावली तक रहने की संभावना

मौसम : चक्रवात का असर दीपावली तक रहने की संभावना

Tejinder Singh
Update: 2020-11-12 11:06 GMT
मौसम : चक्रवात का असर दीपावली तक रहने की संभावना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार सुबह हल्की ठंड के बाद दोपहर गर्माहट महसूस हुई। बुधवार की दोपहर धूप के तीखेपन ने तेवर दिखाए तो पारा ऊपर चढ़ने लगा। हालांकि बहुत अधिक अंतर देखने को नहीं मिला, लेकिन नवंबर माह में मंगलवार 10 नवंबर को निचले स्तर पर पहुंचा न्यूनतम तापमान एक बार फिर बुधवार को 12.2 डिग्री सेल्सियस पर वापस आ गया। धूप की गर्माहट की वजह से अधिकतम तापमान में भी 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिली है। पिछले करीब एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा है। ठंडी अपना असर लगातार दिखा रही है। राजस्थान के ऊपर बने प्रति चक्रवात का असर दीपावली तक रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।

बुधवार को 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था।

Tags:    

Similar News