मौसम : दिन में धूप की गर्मी, रात में ठंड का असर

मौसम : दिन में धूप की गर्मी, रात में ठंड का असर

Tejinder Singh
Update: 2020-12-27 11:54 GMT
मौसम : दिन में धूप की गर्मी, रात में ठंड का असर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार सुबह ठंडक महसूस हुई। हवा का रुख बदलने से पिछले चार दिन से लगातार न्यूनतम तापमान थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। धूप खिलने से दिन में राहत और रात में ठंडी का एहसास, यह क्रम जारी है और अगले कुछ दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी तापमान इतना ही रहने की उम्मीद है। तापमान में बहुत ज्यादा अंतर होनेे की संभावना नहीं है। पिछले एक सप्ताह से विदर्भ में गोंदिया जिला सबसे ठंडा बना हुआ है। शनिवार को भी विदर्भ में सबसे कम तापमान गोंदिया का ही रहा। अधिकतम तापमान 28.0 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 21 दिसंबर को गोंदिया का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री हो गया था। गोंदिया में शीतलहर जैसी स्थिति है। 

तारीख    अधिकतम    न्यूनतम

(डिग्री सेल्सियस में) 
    

26 दिस.    29.0    10.4

25 दिसं    28.4    10.1

24 दिसं    28.9    9.8

23 दिसं    29.1    9.2

 

Tags:    

Similar News