मौसम : 14 जून तक रहेगा ऑरेंज अलर्ट, अमरावती के चंद्रभागा में बाढ़ की स्तिथि

मौसम : 14 जून तक रहेगा ऑरेंज अलर्ट, अमरावती के चंद्रभागा में बाढ़ की स्तिथि

Tejinder Singh
Update: 2021-06-11 16:21 GMT
मौसम : 14 जून तक रहेगा ऑरेंज अलर्ट, अमरावती के चंद्रभागा में बाढ़ की स्तिथि

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में अब मानसून का दौर शुरू हो चुका है। पिछले 3-4 दिन से लगातार बीच-बीच में बादल बरस रहे हैं। शुक्रवार को भी मेघ जमकर बरसे दिन भर बादलों का पहरा बना रहा। गर्मी से भी पूरी तरह राहत मिल गई। शुक्रवार को नागपुर विभाग में 5.6 मिलीमीटर बारिश हुई। जिले में शुक्रवार को दिन भर रूक-रूक कर बारिश होती रही। नागपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 8 डिग्री कम हैं। वहींं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री कम हो कर 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही आर्द्रता 78 प्रतिशत रही। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र का चक्रवात तैयार हुआ है। जो कि पश्चिम और उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इसका प्रभाव मध्यभारत पर भी पड़ रहा है। इसके कारण 15 जून तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वाशिम में हुई सबसे अधिक बारिश

विदर्भ के वाशिम में सबसे अधिक बारिश 70 मिलीमीटर बारिश हुई। दूसरी नंबर में अमरावती में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। अमरावती में 42.8 मिलीमीटर, चंद्रपुर में 14.8 मिलीमीटर, गोंदिया और चंद्रपुर में 14.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

मूसलाधार वर्षा से अमरावती के चंद्रभागा में बाढ़ की स्तिथि

शुक्रवार को अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया तथा भंडारा को दिनभर थम-थमकर बारिश होती रही। इस बीच अमरावती जिले की दर्यापुर तहसील से बहनेवाली चंद्रभागा नदी में बाढ़ आ गयी जिससे बनोसा और बाभली गांव का संपर्क टूट गया। दर्यापुर शहर की कई दुकानों के भीतर पानी घुस गया। इसी प्रकार जिले की चांदुर रेलवे तहसील के दिघी कोल्हे से धानोरा मोगल रोड पर स्थित नाले पर बना पुल एक तरफ से ढह गया। वर्धा जिले में भी दिनभर रुक-रुककर मेघ बरसते रहे। चंद्रपुर जिले में भी दिनभर रिमझिम फुहारें बरसती रहीं। गुरुवार देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। गोंदिया जिले में भी जोरदार वर्षा होने की खबर मिली है। सुबह 6 बजे से ही गोंदिया शहर के साथ ही आमगांव, सड़क अर्जुनी, गोरेगांव तहसील में बारिश शुरू हो गई जो लगभग 9 बजे तक जारी रही। इसके अलावा अन्य तहसीलों से भी हलकी बारिश होने की जानकारी मिली है।भंडारा जिले में भी दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। 
 

 

Tags:    

Similar News