कृषि क्षेत्र में निवेश पर देना होगा जोर-उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 

कृषि क्षेत्र में निवेश पर देना होगा जोर-उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 

Tejinder Singh
Update: 2019-01-13 08:40 GMT
कृषि क्षेत्र में निवेश पर देना होगा जोर-उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में आ रहे नए निवेश और उद्योगों का जोर कृषि क्षेत्र पर होना चाहिए क्योंकि खेती भी भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है। देश की 60 फीसदी जनसंख्या के रोजगार का प्राथमिक स्त्रोत कृषि ही है इसलिए स्थायी खेती और सुनिश्चित रोजगार पर जोर देना चाहिए। यह बात उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुंबई में कांफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के 25 वे वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर कही। नायडू ने कहा कि कृषि क्षेत्र को लाभदायक और टिकाऊ बनाना जरूरी है। इसके लिए कुक्कुट पालन, मत्स्य उत्पादन और बागवानी पर जोर दिया जाना चाहिए। साथ ही कृषि उपज के मूल्यवर्धन और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

वैज्ञानिक शोध पर जोर देते हुए देश में सुरक्षित अन्न का उत्पादन बढ़ाया जाना चाहिए। वस्तु एवं सेवा कर की सराहना करते हुए नायडू ने कहा कि इसके चलते देश एकात्मिक बाजार में रूपांतरित हो गया है। व्यापार सुगमता के मामले में भी कुल 190 देशों में भारत का स्थान 77 वां हो गया है। कर सुधारों के जरिए करदाताओं को ही नहीं व्यवसायियों को भी सक्षम करने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर राज्यपाल सी विद्यासागर राव, केंद्रीय वाणिज्य व उद्योगमंत्री सुरेश प्रभू और राज्य के उद्योगमंत्री सुभाष देसाई भी मौजूद थे। 

 

Similar News