सड़क हादसे : महिला डॉक्टर की मौत हेलमेट भी हुआ टुकड़े-टुकड़े, पुलिसकर्मी सहित एक ने तोड़ा दम

सड़क हादसे : महिला डॉक्टर की मौत हेलमेट भी हुआ टुकड़े-टुकड़े, पुलिसकर्मी सहित एक ने तोड़ा दम

Tejinder Singh
Update: 2020-01-12 14:02 GMT
सड़क हादसे : महिला डॉक्टर की मौत हेलमेट भी हुआ टुकड़े-टुकड़े, पुलिसकर्मी सहित एक ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, कोंढाली। स्थानीय पुलिस थाना अंतर्गत कोंढाली नागपुर मार्ग पर हरदोली पेपर मिल के सामने कोंढाली से एक्टिवा पर सवार महिला को पीछे से तेज रफ्तार से अमरावती से नागपुर जा रही होन्डा सिटी कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें वडधामना निवासी आयुर्वेदिक डाक्टर महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि, डाक्टर महिला के हेलमेट के टुकड़े-टुकड़े हो गए। अमरावती से नागपुर की ओर जा रही कार का मुंह अमरावती की ओर पलट गया। घटना रविवार को दोपहर 12.30 बजे की है। वडधामना निवासी संगीता राजकुमार वानखेड़े (45) यह आयुर्वेदिक डॉक्टर है। उनका  नागपुर-अमरावती मार्ग पर गोंडखैरी में विट्‌ठल रुखमाई मंदिर के बाजू जीवनज्योत आयुर्वेदिक दवाखाना है। संगीता वानखेड़े कोंढाली में मरीजों की जांच कर दवा देकर एक्टिवा क्रमांक एमएच-40, बीआर-9736 से कोंढाली से नागपुर वापस जा रही थी। कोंढाली नागपुर लेन पर कोंढली से 2 कि.मी. दूर हरदोली शिवार में हरदोली पेपर मिल के सामने फोरलेन का काम करनेवाली अटलांटा कंपनी ने 11 जनवरी को गिट्टी की चूरी तो डाली पर इसका डामरीकरण नहीं किया। फलस्वरूप चूरी से डा. संगीता वानखेड़े की एक्टिवा लहराई। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से अमरावती से नागपुर की ओर जा रही होन्डा सिटी कार क्रमांक एमएच-31, एफए-0976 ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी।

एक्टिवा कार के सामने के बफर में फंस कर घसीटती गई तथा कार के टायर लॉक हो जाने के कारण कार ने अमरावती की ओर मुंह फेर लिया। इस दुर्घटना में डा. संगीता वानखेड़े के हेलमेट के टुकड़े-टुकड़े हो गए तथा उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर मदद के लिए पहुंचे हरदोली पेपर मिल के अधिकारी मनोज गोरे ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोंढाली पुलिस थाने के एएसआई दिलीप इंगले, हेड कांस्टेबल सुनील बंसोड़, सिपाही पन्नालाल बटाऊवाले ने घटनास्थल पर पहुंच कर बीच सड़क पर पड़ी संगीता वानखेड़े की लाश तथा एक्टिवा को सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रजापति की मदद से बाजू कर लाश को काटोल ग्रामीण रुग्णालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक संगीता वडधामना निवासी हैं। उनके पति राजकुमार वानखेड़े राष्ट्रवादी कॉग्रेस के कार्यकर्ता हैं। उन्हें एक 20 वर्षीय पुत्र है। डा. संगीता कोंढाली तथा बाजारगांव में बीमारों का आयुर्वेदिक उपचार करती थी। कोंढाली पुलिस थाने के एएसआई दिलीप इंगले दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News