झांड फूक के बहाने महिला से दुष्कर्म

झांड फूक के बहाने महिला से दुष्कर्म

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-20 09:37 GMT
झांड फूक के बहाने महिला से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, सतना। बरौंधा थाना क्षेत्र में झांड फूक करने वाले गुनिया पर 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है,पीडि़ता की शिकायत पर कायमी कर पुलिस आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला कुछ समय से परेशान चल रही थी,अपनी समस्या से निजात पाने के लिए उसने परिजनों की मदद से मझगवां निवासी रामप्रकाश उपाध्याय को झांड फूक करने के लिए बुलवाया था। 18 जनवरी की रात को आरोपी उसके घर पहुंचा और विधि का हवाला देकर सुनसान जगह पर ले गया,जहां पूजा- पाठ करने के बाद सामग्री को तालाब के किनारे गड्ढ़ा खोदकर गाडऩे के लिए भेज दिया। आरोपी भी उसके साथ गया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। मनमानी करने के बाद आरोपी भाग निकला तो वहीं पीडि़ता ने वापस आकर परिजनों को उसकी करतूत बताई लिहाजा घर वाले महिला को थाने ले आए। पीडि़ता के बयान पर आईपीसी की धारा 354 क, 376 और एससी एसटी एक्ट के तहत कायमी कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी। 

Tags:    

Similar News