सॉफ्टवेयर कंपनी के महिला वॉश रूम में कर रहा था वीडियो रिकार्डिंग , ऑफिस बॉय पर मामला दर्ज

सॉफ्टवेयर कंपनी के महिला वॉश रूम में कर रहा था वीडियो रिकार्डिंग , ऑफिस बॉय पर मामला दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2019-06-15 13:49 GMT
सॉफ्टवेयर कंपनी के महिला वॉश रूम में कर रहा था वीडियो रिकार्डिंग , ऑफिस बॉय पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, पुणे  एक सॉफ्टवेयर कंपनी के बाणेर स्थित कार्यालय में महिला वॉश रूम में मोबाइल के जरिए वीडियो रिकार्डिंग करने की घटना सामने आई  है। घटना को लेकर पुलिस ने कंपनी के ऑफिस बॉय पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास अंकुशराव घाड़गे नामक ऑफिस बॉय पर हिंजवड़ी पुलिस थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार विकास एक सॉफ्टवेयर कंपनी में बतौर ऑफिस बॉय काम करता था। उस पर महिला वॉश रूम की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सफाई करने के लिए जब विकास जाता था तब वॉश रूम के छत की पीओपी टाईल्स में मोबाइल वीडियो मोड पर रखता था। शुक्रवार की सुबह कंपनी की एक महिला कर्मी ने वॉश रूम में विकास को मोबाइल ले जाते हुए देखा। उसे शक हुआ। इसलिए उसने भीतर जाकर देखा तब पीओपी टाइल्स में काले रंग का मोबाइल रखा हुआ था जो वीडियो मोड पर था। उसने इस संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने हिंजवड़ी पुलिस को सूचना दी। तब तक पूरी कंपनी में यह बात फैल गई थी। विकास को भी पता चला था। इसलिए पुलिस आने से पहले ही वह भाग गया। महिला की शिकायत के अनुसार विकास पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। 

सगे भाई बहन की नदी में डूबकर मौत

कपड़े धोने गए सगे भाई बहन की घोड़ नदी में डूबकर मौत हो गईं। यह घटना शनिवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे पुणे के आंबेगांव तहसील स्थित वड़गांव काशिंबेग गांव में हुई। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काजल विजय पवार (15) और प्रेम विजय पवार (10) की मौत हो गई है। दोनाें परिवार के साथ वड़गांव काशिंबेग गांव में रहते थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दोनों चाचा के साथ कपड़े धोने के लिए नदी पर गए हुए थे। काजल और प्रेम कपड़े धोने के लिए नदी में उतरे। उस समय दोनों पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामस्थ घटनास्थल पहंुचे। उनकी मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। 

Tags:    

Similar News