महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सांसद के कार्यालय का घेराव

गड़चिरोली महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सांसद के कार्यालय का घेराव

Tejinder Singh
Update: 2021-10-21 13:14 GMT
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सांसद के कार्यालय का घेराव

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली| देसाईगंज-गड़चिरोली रेल मार्ग का निर्माणकार्य आरंभ करने और लगातार बढ़ रही महंगाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को आरमोरी की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड़चिरोली पहुंचकर भाजपा सांसद अशोक नेते के कार्यालय का घेराव किया। आंदोलन के दौरान सांसद नेते कार्यालय में नदारद पाए जाने पर महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार का निषेध भी किया। सांसद के स्वीय सहायक को सौंपे गये ज्ञापन में महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने बताया कि, राज्य व केंद्र सरकार ने देसाईगंज-गड़चिरोली रेल मार्ग को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए करोड़ों रुपए का आवंटन भी किया गया। कार्य का सर्वे भी पूर्ण किया गया लेकिन भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण अब तक रेल लाइन बिछाई नहीं गई।   इस रेल मार्ग का निर्माणकार्य तत्काल शुरू करने की मांग की। साथ ही लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल व घरैलू गैस की कीमतों को तत्काल कम करने की मांग भी इस समय महिलाओं ने की।  आंदोलन में आरमोरी तहसील महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मंगला कोवे, हसन अली गिलानी, गड़चिरोली शहर अध्यक्ष व पार्षद सतीश विधाते, दिलीप घोडाम, आरमोरी तहसील अध्यक्ष शंकर सालोटकर, पंस सदस्य  वृंदा गजभिये, किरण म्हस्के, देसाईगंज तहसील अध्यक्ष  आरती लहरी, कल्पना नंदेश्वर, पांडूरंंग घोटेकर समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

भाजपा सरकार के विरोध में लगे नारे 

गडचांदुर शहर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की ओर से   इंधन दरवृद्धि को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ  तीव्र निषेध किया गया। इस समय रायुकां शहर अध्यक्ष आकाश वराटे, आसिफ किडिया, मयूर एकरे, वैभव गोरे, सलीम शेख, निखिल एकरे, करण सिंघ, सादिक शेख, मेघराज एकरे, सूरज पिंगे, बादल पेचे, राहुल चुरे, सागर ताडे, अंकुर, स्वप्नील, अनुराग जोगी, अमोल गोखरे, अक्षय मेश्राम, अरूण सातपडे, सदानंद गिरी, विनेश देठेकर, राकेश उमरे, नितेश देथे, बंडू पाचभाई, दिनेश डांगे आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News