पुणे में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम करते समय पायलिंग मशीन गिरी  

पुणे में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम करते समय पायलिंग मशीन गिरी  

Anita Peddulwar
Update: 2019-01-05 14:00 GMT
पुणे में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम करते समय पायलिंग मशीन गिरी  

डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे मेट्रो प्रोजेक्ट का काम करते समय भारी वजन की पायलिंग मशीन गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। यह हादसा शनिवार को नाशिकफाटा परिसर में हुआ। सौभाग्यवश इसमें कोई जीवितहानि नहीं हुई। नाशिकफाटा परिसर में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। परिसर में स्थित फ्लाई ब्रिज और सर्विस रोड के बीच के हिस्से में दोनों बाजुओं में बैरिकेट्स लगाकर पायलिंग मशीन द्वारा गड्ढे खोदने का काम चल रहा है। शनिवार की दाेपहर गड्ढे खोदने का काम खत्म होने के बाद मशीन पीछे लेते समय वह गिर गया।

सौभाग्यवश कुछ वाहन आगे गए हुए थे तो कुछ वाहन पीछे थे इसलिए मशीन के नीचे कोई भी वाहन नहीं फंसा, लेकिन हमेशा ही भीड़ हाेनेवाले इस परिसर में घटना के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। मुंबई पुणे पुराने महामार्ग पर नाशिकफाटा परिसर में मेट्रो के 31 खंभे निर्माण किए जाएंगे। इस काम के लिए और पांच से छह महिने की अवधि लगेगी। शनिवार को मशीन कैसे गिरा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जाएगी ऐसी जानकारी मेट्रो प्रशासन ने दी। 

शातिर अपराधी ने बिल्डर के बेटे पर चलाई गोली
शातिर अपराधी ने बिल्डर के बेटे पर गोली चलाई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हांडेवाड़ी रोड से हड़पसर परिसर के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि नीलेश शेखर बिनावत (25, हांडेवाड़ी) घायल हो गया है। घटना को लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर हड़पसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

बिनावत और शातिर अपराधी टिपू पठाण के साथियों में झगड़ा हुआ था। दोनों के साथियों ने एक दूसरे से मारपीट की। वाहनों में तोड़फोड़ की। बिनावत के साथियों ने पठाण के घर पर पथराव किया। इसका बदला लेने हेतु पठाण ने बिनावत पर हमला करने की साजिश रची। शुक्रवार की रात पठाण साथियों को लेकर बिनावत के घर की ओर निकला। उस समय बिनावत अपनी लैंड क्रुजर गाड़ी से बहन को लाने के लिए निकला हुआ था। पठाण ने हांडेवाड़ी से उसका पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद उसके कार के आगे आकर तीन गोलियां चलाई जिसमें बिनावत घायल हो गया। घायल अवस्था में ही बिनावत कार लेकर सीधे हड़पसर पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने पठाण के एक साथी को गिरफ्तार किया है। पठाण की खोज जारी है। 

Similar News