पवई सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर किया गया महायज्ञ

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-06 07:08 GMT

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में 5 मई शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा को यज्ञ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा दो लाख चौबीस हजार नवीन घरों में सम्पूर्ण विश्व की शान्ति और कल्याण के लिए प्रार्थना हेतु किया गया। पवई नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगभग तीन सौ घरों में गायत्री महायज्ञ किया गया। इन सभी को गायत्री परिवार पवई द्वारा संपर्क करके हवन सामग्री उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र की शान्ति और समृद्धि के लिए बुजुर्गो युवाओं के साथ बच्चों ने भी हवन किया।

Tags:    

Similar News