शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

Sanjana Namdev
Update: 2023-10-07 09:27 GMT

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। शुक्रवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई की जनभागीदारी समिति की बैठक संस्था के सभागार में श्रीमति भारती देवी मिश्रा, एसडीएम एवं अध्यक्ष जनभागीदारी समिति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में स्थानीय विधायक प्रहलाद लोधी भी उपस्थित रहे। बैठक का प्रारम्भ माँ सरस्वती के पूजन से शुरू हुआ। जिसके बाद जनभागीदारी समिति के सचिव एवं प्राचार्य अरविन्द त्रिपाठी द्वारा पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण की जानकारी दी तथा इस बैठक के एजेंडा से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। समिति द्वारा सर्वसम्मति से प्रतिपाल सिंह, संविदा प्रयोगशाला तकनीशियन की संविदा अवधि बढाए जाने, पोर्टल के माध्यम से जॉइन किए गए अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति, संस्था के नवीन भवन में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाने के प्रस्ताव, आकाश गुप्ता, व्याख्याता सिविल को पी.एचडी हेतु अध्ययन अवकाश स्वीकृत करने के प्रस्ताव, आउट सोर्सिंग एजेंसी की सेवायेँ बढाए जाने आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं का अनुमोदन प्रदान किया गया। इस बैठक में समिति के सदस्य उत्कर्ष श्रीवास्तव, श्रीमति देवी खटीक, हक्कू लाल चौधरी, आकाश गुप्ता, राजीव साध, आशीष त्रिपाठी, ब्रजेश गौतम, अंशुमान मिश्रा, एन.पी. वर्मा, मूलचंद सिंह, प्रतिपाल सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, कोषालय प्रतिनिधि, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, समस्त अतिथि व्याख्याता तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक नामदेव ने किया।

Tags:    

Similar News