धोनी और कपिल के बाद अब पूर्व कप्तान गांगुली की बायोपिक! इस साउथ सुपरस्टार की बेटी कर सकती है डायरेक्ट

क्रिकेट धोनी और कपिल के बाद अब पूर्व कप्तान गांगुली की बायोपिक! इस साउथ सुपरस्टार की बेटी कर सकती है डायरेक्ट

Anchal Shridhar
Update: 2022-05-25 17:33 GMT
धोनी और कपिल के बाद अब पूर्व कप्तान गांगुली की बायोपिक! इस साउथ सुपरस्टार की बेटी कर सकती है डायरेक्ट
हाईलाइट
  • फिल्म का निर्माण लव रंजन फिलम्स् के तहत किया जाएगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में कई सारे प्रसिद्ध क्रिकेटरों के जीवन पर फिल्म बनी हैं। बात करें भारतीय कप्तानों की तो धोनी, अजहरुद्दीन और कपिल की बायोपिक अभी तक बड़े पर्दे पर दिखाई गई हैं। अब इस लिस्ट में भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों मे से एक सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ने वाला है। इस साल मार्च में गांगुली ने सोशल मीडिया पर उनकी बायोपिक के निर्माण लेकर जानकारी शेयर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बायोपिक को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या संभाल सकती हैं।

सौरव से कोलकाता मिलने गईं ऐश्वर्या

बीसीसीआई के अध्यक्ष अभी अपने गृह नगर कोलकाता में हैं। यहां वह आईपीएल प्लेऑफ के पहले मैच के दौरान मौजूद थे। वहीं ऐश्वर्या भी इस समय कोलकाता में ही हैं। सोमवार की रात सौरव और ऐश्वर्या ने सौरव के घर पर उनसे मुलाकात की। ऐसे में ये संभावना जताई जा रही है कि ऐश्वर्या ही सौरव की बायोपिक का निर्देशन करेंगी।

बायोपिक को लेकर सौरव शेयर कर हैं जानकारी

सौरव गांगुली ने इसी वर्ष मार्च में ट्वीट कर फैंस से ये जानकारी शेयर की थी। दादा के अनुसार उनके जीवन पर बनने वाली इस फिल्म का निर्माण लव रंजन फिलम्स् के तहत किया जाएगा। हालांकि इस पोस्ट में गांगुली ने फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर और रिलीज के समय के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की थी। लेकिन उनकी इस पोस्ट से इस बात पर मोहर लग गई थी कि उनकी बायोपिक जल्द ही बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।

[removed][removed]

गौरतलब है कि बॉलीवुड में अभी तक जिन क्रिकेटरों की बायोपिक आई हैं, उनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, कपिल देव व प्रवीण तांबे जैसे नाम शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा सफल एमएस धोनी की बायोपिक एमएस धोनी द अनसोल्ड स्टोरी रही है। 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News