मुंबई इंडियंस ने शेयर की अर्जुन तेंदुलकर की फोटो, लोगों ने की कमेंटस की बरसात

आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस ने शेयर की अर्जुन तेंदुलकर की फोटो, लोगों ने की कमेंटस की बरसात

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-05-17 12:35 GMT
मुंबई इंडियंस ने शेयर की अर्जुन तेंदुलकर की फोटो, लोगों ने की कमेंटस की बरसात
हाईलाइट
  • मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख रुपए में खरीदा था

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सचिन तेंदुलकर के बेटे और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं और मैच में अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सीजन में भी अर्जुन एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इस सीजन में उनकी टीम अब तक 12 मैच खेल चुकी है। प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम मैनेजमेंट आखिरी के बचे दो मैचों में अर्जुन को अंतिम ग्यारह में मौका देगी। 

हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अर्जुन की एक फोटो शेयर की। फोटो पोस्ट करते हुए टीम ने लिखा, धीमी या तेज यार्कर। लगता है अर्जुन डबल माइंड में फंस गए। अर्जुन की इस फोटो को उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 

अर्जुन की इस फोटो पर यूजर्स के साथ अर्जुन के फैंस भी कमेंटस की बारिश कर रहे हैं। अर्जुन के फैंस के द्वारा मुंबई फ्रेंचाइजी से उनको मैच में खिलाने की रिक्वेसट की जा रही है। 

एक यूजर फोटो पर कमेंट करते हुए कहा, ‘सिर्फ फोटो ही डालोगे क्या, अब तो एक मैच खिला दो"

एक अन्य यूजर ने फोटो कमेंट करते हुए अर्जुन को कम से कम एक मैच खिलाने की गुजारिश की। 

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को इस साल हुए आईपीएल के मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। वह इससे पहले वाले आईपीएल सीजन में भी मुंबई का ही हिस्सा थे। पिछले सीजन में भी अर्जुन डेब्यू नहीं कर पाए थे। टूर्नामेंट के बीच में ही चोटिल हो जाने की वजह  से उन्हें पूरी प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा था। 

Tags:    

Similar News