क्रिकेट: नेहरा ने कहा, स्थिति सामान्य होने पर अक्टूबर में IPL होने की उम्मीद

क्रिकेट: नेहरा ने कहा, स्थिति सामान्य होने पर अक्टूबर में IPL होने की उम्मीद

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-08 09:52 GMT
क्रिकेट: नेहरा ने कहा, स्थिति सामान्य होने पर अक्टूबर में IPL होने की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण इस समय IPL का भविष्य अधर में लटका है, लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को उम्मीद है कि IPL का आयोजन अक्टूबर में हो सकता। नेहरा ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि, अगर IPL अगस्त में नहीं होता है और चीजें अक्टूबर तक सामान्य हो जाती हैं तो हमारे सामने पूरी तरह से स्थिति साफ होगी।

यह खबर भी पढ़ें - क्रिकेट: जयसवाल और पराग को IPL में खेलते देखने को उत्साहित हैं स्मिथ

टी-20 विश्व कप स्थगित होने पर अक्टूबर में हो पाएगा IPL
BCCI भी IPL के लिए अक्टूबर-नवंबर की समय सीमा पर विचार कर रही है, लेकिन इसके लिए उस समय होने वाले टी-20 विश्व कप का स्थगित होना जरूरी है। IPL की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी। लेकिन कोविड-19 के कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। इस समय पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल को खत्म होगा। इसी के बाद IPL को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

Tags:    

Similar News