अपनी शादी के चलते इन मैचों से गायब रहेंगे ग्लेन मैक्सवेल, इस टीम को हो सकता है भारी नुकसान!

प्यार की पिच पर बोल्ड हुआ क्रिकेटर अपनी शादी के चलते इन मैचों से गायब रहेंगे ग्लेन मैक्सवेल, इस टीम को हो सकता है भारी नुकसान!

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-02-16 09:35 GMT
अपनी शादी के चलते इन मैचों से गायब रहेंगे ग्लेन मैक्सवेल, इस टीम को हो सकता है भारी नुकसान!
हाईलाइट
  • 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे विनी-मैक्सवेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की विनी रमन से जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। इस कारण से वह पाकिस्तान दौरा और आईपीएल के कुछ शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले इस ऑलराउंडर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। 

33 वर्षीय मैक्सवेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं और फ्रैंचाइजी इस साल उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंप सकती है। 

सूत्रों की माने तो मैक्सवेल 27 मार्च को मेलबर्न में तमिल रस्मों के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। 

2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे विनी-मैक्सवेल 

मैक्सवेल और विनी 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने फरवरी 2020 में सगाई की थी। अब दोनों की शादी 27 मार्च को मेलबर्न में पारंपारिक तमिल विवाह शैली में होगी। 

रमन की रिश्तेदार नंदिनी सत्यमूर्ति ने एक अखबार की रिपोर्ट को ट्वीट किया, जिसमें लिखा था, "विनी के माता-पिता द्वारा दिया गया तम्ब्रह्म (तमिल ब्राह्मण) शैली का निमंत्रण उनके तमिल / वैष्णव संस्कृति के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि का प्रतीक है। हां, वे दोनों के लिए हिंदू रीति-रिवाज से शादी समारोह आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।"

कौन है विनी रमन 

भारतीय मूल की विनी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं और पेशे से फार्मासिस्ट हैं। विनी रमन के परिवार की जड़ें चेन्नई से जुड़ी हुई हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ जहां उन्होंने फार्मेसी की पढ़ाई की। विनी रमन के पिता वेंकट रमन और मां विजयलक्ष्मी रमन उनके जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। 

शॉन टेट भी कर चुके है एक भारतीय से शादी 

मैक्सवेल से पहले 2014 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मूल की मासूम सिंघा से शादी की थी।  दोनों एक- दूसरे से आईपीएल पार्टी के दौरान मिले थे।  2017 में शॉन टेट को भारत सरकार ने प्रवासी भारतीय नागरिक कार्ड दिया था। 
 

Tags:    

Similar News