World Cup 2019 : बांग्लादेश का बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 21 रनों से हराया

World Cup 2019 : बांग्लादेश का बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 21 रनों से हराया

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-02 19:37 GMT
World Cup 2019 : बांग्लादेश का बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 21 रनों से हराया
हाईलाइट
  • बांग्लादेश ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए थे
  • बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 21 रनों से हरा दिया
  • साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट खोकर 309 रन ही बना सकी

डिजिटल डेस्क, लंदन। ICC वनडे वर्ल्ड कप के 5वें मैच में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 21 रनों से हरा दिया। लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन (75) और मुशाफिकुर रहीम (78) ने शानदार अर्धशतक लगाए। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एंडिले फेहलुकवायो, इमरान ताहिर और क्रिस मॉरिस ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट खोकर 309 रन ही बना सकी। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 3, मोहम्मद सैफुद्दीन को 2, शाकिब अल हसन और मेहदी हसन को 1-1 विकेट मिले। शाकिब अल हसन को उनके ऑल राउंड परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

स्कोरकार्ड : बांग्लादेश

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
तमीम इकबाल कै. डीकॉक बो. फेहलुकवायो 16 29 2 0
सौम्य सरकार कै. डीकॉक बो. मॉरिस 42 30 9 0
शाकिब अल हसन बो. ताहिर 75 84 8 1
मुशफिकुर रहीम कै. डुसेन बो. फेहलुकवायो 78 80 8 0
मोहम्मद मिथुन बो. ताहिर 21 21 2 1
महमूदुल्लाह नाबाद 46 33 3 1
मोसादेक हुसैन कै. फेहलुकवायो बो. मॉरिस 26 20 4 0
मेहदी हसन नाबाद 5 3 1 0

रन : 330/6, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 21.

विकेट पतन : 60/1, 75/2, 217/3, 242/4, 250/5, 316/6.

गेंदबाजी : लुंगी एंगिडी: 4-0-34-0, कगिसो रबाडा: 10-0-57-0, एंडीले फेहलुकवायो: 10-1-52-2, क्रिस मॉरिस: 10-0-73-2, एडेन मार्कराम: 5-0-38-0, इमरान ताहिर: 10-57-2, जेपी डुमिनी: 1-0-10-0

 

स्कोरकार्ड : दक्षिण अफ्रीका

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
क्विंटन डीकॉक रनआउट (रहीम) 23 32 4 0
एडेन मार्कराम बो. शाकिब 45 56 4 0
फाफ डुप्लेसिस बो. मेहदी 62 53 5 1
डेविड मिलर कै. मेहरी बो. मुस्तफिजुर 38 43 2 0
रसी वान डर डुसेन बो. सैफुद्दीन 41 38 2 1
जेपी डुमिनी बो. मुस्तफिजुर 45 37 4 0
एंडिले फेहलुकवायो कै. शाकिब बो. सैफुद्दीन 8 13 1 0
क्रिस मॉरिस कै. सरकार बो. मुस्तफिजुर 10 10 1 0
कगिसो रबाडा नाबाद 13 9 0 1
इमरान ताहिर नाबाद 10 10 0 0

रन : 309/8, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 14.

विकेट पतन : 49/1, 102/2, 147/3, 202/4, 228/5, 252/6, 275/7, 287/8.

गेंदबाजी : मुस्तफिजुर रहमान: 10-0-67-3, मेहदी हसन: 10-0-44-1, मोहम्मद सैफुद्दीन: 8--1-57-2, शाकिब अल हसन: 10-0-50-1, मशरफे मुर्तजा: 6-0-49-0, मोसादेक हुसैन: 6-0-38-0

टीमें
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रसी वान डर डुसेन, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, इमरान ताहिर, एडेन मार्कराम, क्रिस मॉरिस।

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, मेहदी हसन, महमूदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद मिथुन, मोसादेक हुसैन।

Tags:    

Similar News