अमरनाथ के लिए 1002 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से रवाना

अमरनाथ के लिए 1002 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से रवाना

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-23 16:19 GMT
अमरनाथ के लिए 1002 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से रवाना

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू से 1002 तीर्थयात्रियों का जत्था रविवार को 3,888 मीटर ऊंचे अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। 42 वाहनों में ये श्रद्धालू अमरनाथ मंदिर के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुए हैं। यह इस साल का सबसे छोटा जत्था है। इस साल अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

28 जून से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 65,483 तीर्थयात्री 21 समूहों में जम्मू से अमरनाथ के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं कल देर रात तक कुल 2,36,515 तीर्थयात्री इस पवित्र मंदिर में दर्शन कर चुके थे।

Similar News