दीपावली के दिन इन जीवों के दर्शन बदल सकते हैं आपकी किस्मत 

दीपावली के दिन इन जीवों के दर्शन बदल सकते हैं आपकी किस्मत 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-05 13:15 GMT
दीपावली के दिन इन जीवों के दर्शन बदल सकते हैं आपकी किस्मत 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम, रावण का वध कर अयोध्या वापस लौटे थे। जिसके बाद लोगों ने भगवान राम के आने की खुशी में दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपावली का त्योहार मनाया जाने लगा। इस दिन अमावस्या के अंधकार को दूर करने के लिए दीप जलाकर चारों तरफ रोशनी कर अंधकार को दूर किया जाता है। दीपावली हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार है।

इस बार दीपावली 7 नवंबर को मनाई जा रही है। दिवाली का त्योहार खुशियां बांटने का त्योहार है। ऐसा माना जाता है कि इस त्योहार पर कुछ खास जीव दिख जाएं तो आपके तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानते हैं उन जीवों के बारे में जो अगर दिवाली पर दिख जाएं तो आपकी किस्मत बदल सकती है। इन्हीं जीवों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

छिपकली

अक्सर घरों में छिपकलियां घूमती रहती हैं लेकिन दिवाली की रात छिपकली का दिखना काफी शुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है। अगर दिवाली की रात घर में छिपकली दिख जाए तो इसे देवी लक्ष्मी के प्रसन्न होने के तौर पर देखा जाता है।

बिल्ली

दिवाली के दिन बिल्ली का दिखना शुभ माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी के आगमन के संकेत के तौर पर देखा जाता है।

केसरिया रंग की गाय

केसरिया रंग की गाय अगर आपको दिवाली पर दिखती है तो इसे काफी अच्छा संकेत माना जाता है। केसरिया रंग की गाय देवत्व का प्रतीक होती है। इसके दर्शन से घर में समृद्धि का आगमन होता है।

उल्लू

उल्लू देवी लक्ष्मी का वाहन है। अगर दिवाली की रात उल्लू दिख जाए तो यह काफी शुभ माना जाता है। इस दिन उल्लू दिखना आगे की तरक्की का भी एक संकेत है। मान्यता है कि दिवाली की रात अगर उल्लू दिखे तो इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

छछूंदर

दिवाली की रात छछूंदर दिख जाए तो यह भी काफी शुभ संकेत के तौर पर पहचाना जाता है। मान्यता है कि छछूंदर के दिखने से घर में धन का आगमन होता है। 

Similar News