होली पर हकीक के इन प्रयोगों से होते हैं चमत्कारी फायदे, जानें इसके बारे में

होली पर हकीक के इन प्रयोगों से होते हैं चमत्कारी फायदे, जानें इसके बारे में

Manmohan Prajapati
Update: 2019-03-13 09:48 GMT
होली पर हकीक के इन प्रयोगों से होते हैं चमत्कारी फायदे, जानें इसके बारे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में कई विशेष प्रकार के पत्थरों का भी महत्व है। इन पत्थरों से सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। हकीक एक ऐसा ही चमत्कारी पत्थर है। हकीक का प्रयोग विभिन्न टोटकों एवं प्रयोगों में किया जाता है। यह जीवन के बड़े से बड़े दुखों के पहाड़ को तोड़ सकने में सक्षम है, ऐसा दावा किया जाता है। हकीक का उपयोग विभिन्न पूजा-पाठ, साधनाओं और उपासनाओं में किया जाता है। आइए जानते हैं होली की पूर्णिमा पर हकीक के चमत्कारी फायदे...

1- जो व्यक्ति श्रेष्ठ धन की इच्छा रखते हैं, वे होली की पूर्णिमा पर 27 हकीक पत्थर लेकर उसके ऊपर माता लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें, और रोजाना पूजन करें तो निश्चय ही उसके घर में अधिक उन्नति होती है।

2- कहा जाता है कि हकीक की माला से होली की पूर्णिमा पर जप करने पर भगवान शिव अति प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा हकीक की माला फेरने के साथ यदि हनुमान जी के किसी मंत्र का जप किया जाए, तो यह भी अति फायदेमंद होता है।

3- होली पूर्णिमा पर काले हकीक की माला को सिद्ध कर पहनने से मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा यह हमारी कार्य के प्रति एकाग्रता को बढ़ाता है एवं अंतत: हमें लाभ प्राप्त होता है।

4- होली की रात्रि में 11 हकीक लेकर किसी भी मंदिर में चढ़ा दें और अपनी मनोकामना मन ही मन कहें तो निश्चय ही उस कार्य में विजय प्राप्त होती है।

5- होली की पूर्णिमा की रात्रि में पूजा उपासना करने के बाद एक हकीक माला लें और एक सौ आठ बार ॐ ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करें। इसके बाद माला को लक्ष्मीजी के मंदिर में अर्पित कर दें। धन से जुड़ी हर समस्या हल हो जाएगी।

6- जिन्हें नींद नहीं आती या फिर बुरे सपने आते हैं, वे होली की रात से अपने तकिये के नीचे पीला हकीक रखना शुरू कर दें यह दोनों समस्याएं दूर हो जाएंगी।

7- यदि कोई छात्र कड़ी मेहनत के बाद भी परीक्षाओं में सफल होने से असमर्थ हो तो उसे होली पर काले हकीक की माला धारण करना चाहिए। यह विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त करने के लिए सहयोगी मानी गई है।

8- होली पर सफेद हकीक धारण करने से अध्यात्म, मानसिक शांति, जीवन में संतुलन एवं तनाव से मुक्ति प्राप्त होती है। इसके अलावा वे लोग जो भावनाओं के जंजाल में फंसे हैं एवं इस दलदल में धंसते चले जा रहे हैं, उनके लिए भी लाभदायक है।

9- पीला हकीक होली पर धारण करने से निडरता एवं मुसीबतों से लड़ने की ताकत देता है। बृहस्पति भगवान को प्रसन्न करने के लिए भी पीला हकीक धारण किया जाता है।

10- इसके अलावा मासिक धर्म रुक जाने या फिर महिलाओं को गुप्त रोग से संबंधित किसी भी रोग को दूर करने में काला हकीक बहुत ही लाभदायक है। होली के दिन काला हकीक धारण करना गर्भवती महिलाओं के लिए यह रत्न अच्छा माना गया है।

Tags:    

Similar News