सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव 

सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव 

Manmohan Prajapati
Update: 2019-04-11 09:20 GMT
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव 

डिजिटल डेस्क, नई ​दिल्ली। सूर्य का मेष राशि में प्रवेश 14 अप्रैल 2019 को होने जा रहा है। रविवार जो सूर्यदेव का ही दिन है इस दिन दोपहर 4 बजकर 15 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश कर रहें हैं, मेष राशि में सूर्य 15 मई 2019 तक रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को "संक्रांति" कहा जाता है और इस दिन को स्नान-दान-तर्पण आदि के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मंगल की राशि मेष में सूर्य का जाना मौसम में तपन को और अधिक बढ़ाएगा। एक तो वह स्वयं अग्नि के गोले के समान हैं, वहीं मंगल की राशि मेष भी अग्नि संयुक्त होती है।

सूर्य के राशि बदलने से कुछ लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो रहा है वहीं कुछ राशि वालों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को क्रूर ग्रह माना जाता है और ये ग्रह जिन लोगों के लिए अशुभ होता है उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन हानि, अनचाहा स्थान परिवर्तन, बीमारियां, चोट, नौकरी और व्यापार में हानि जैसी समस्याएं सूर्य के कारण होती हैं। वहीं इस ग्रह के शुभ प्रभाव से पदौन्नती, धन लाभ, बड़ा पद मिलना, जमीन, मकान और वाहन सुख के साथ किसी संस्था की प्रमुखता भी मिलती है।

मेष राशि में सूर्य के आने से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं अन्य राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको क्या लाभ होगा और वो कौन सी राशियां हैं जिन्हें संभलकर रहना होगा।

इस समय जिस राशि को सूर्य का विपरीत फल मिल रहा है वो ये उपाय कर सकते हैं :-
इस समय जातक को भगवान शिव का सहस्त्रधार-अभिषेक शास्त्रोक्त विधि से परंपरागत रूप से करना चाहिए। अशुभ प्रभाव को दूर करने हेतु बहती नदी में सवा पाव गुड़ व गेहूं प्रवाहित करें। सूर्य को दूध-मिश्री मिले जल का अर्घ्य दें। और प्रतिदिन सूर्यमंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को जल देना लाभकारी होता है।

सूर्य बीज मंत्र-
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रु सः सूर्याय नमः।

Tags:    

Similar News