कोलकाता की मां काली, इन्हें प्रसाद में चढ़ाया जाता है 'नूडल्स'

कोलकाता की मां काली, इन्हें प्रसाद में चढ़ाया जाता है 'नूडल्स'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-30 05:01 GMT
कोलकाता की मां काली, इन्हें प्रसाद में चढ़ाया जाता है 'नूडल्स'

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। वैसे तो मंदिर में लोग अपनी मन्नत पूरी करने के लिए भगवान को कई प्रकार का चढ़ावा चढ़ाते और भोग लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है भगवान को चाऊमीन, चौप्सी, राइस और वेजिटेबल डिशेस का भी भोग लगाया जाता है। वह भी मां काली को। कोलकाता के तांगरा एरिया में एक ऐसा ही मंदिर स्थित है, जहां मां काली को नूडल्स,चाइनीज, चौप्सी, राइस आदि चढ़ाए जाते हैं। इसकी वजह से यह मंदिर चाइनीज काली मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। कोलकाता में निवास करने वाला चाइनीज समुदाय काली पूजा यहां बढ़ी संख्या में माता के दर्शनों के लिए आता है...

60 साल पुराना 

यह मंदिर लगभग 60 साल पुराना  बताया जाता है। पहले यहां एक प्राचीन पेड़ हुआ करता था, जिसके नीचे कुछ काले पत्थर पड़े रहते थे उस पर हिंदू धर्म के लोग सिंदूर लगा कर पूजा करते थे।  

बीमार हुआ थ बच्चा 

बताया जाता है कि एक बार एक 10 साल का चाइनीज बच्चा बहुत बीमार हो गया था। कोई भी डॉक्टर उसका इलाज नहीं कर पा रहे थे, तब उसके माता पिता ने उस बच्चे को काफ़ी दिनों तक उस पेड़ के नीचे लिटा दिया। उस बच्चे के माता-पिता भी उस पेड़ के नीचे बैठे रहे। 

जलाते हैं कैंडल 

कुछ दिनों बाद बच्चा अपनेआप ठीक होने लगा। जिसके बाद लोगों की आस्था यहां बढ़ने लगी और इसी स्थान पर काली मंदिर का निर्माण कराया गया। कोलकाता में मां काली की पूजा जगप्रसिद्ध है। चाइनीज यहां अपनी श्रद्धानुसार कैंडल भी जलाते हैं। 

Similar News