उपाय: आपकी ये गलतियां लाती हैं घर में दरिद्रता, इन बातों का रखें ध्यान

उपाय: आपकी ये गलतियां लाती हैं घर में दरिद्रता, इन बातों का रखें ध्यान

Manmohan Prajapati
Update: 2020-05-28 12:00 GMT
उपाय: आपकी ये गलतियां लाती हैं घर में दरिद्रता, इन बातों का रखें ध्यान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परेशानी या समस्याएं हर किसी के जीवन में होती हैं। इनमें से अधिकांश लोग पैसों को लेकर परेशानी रहते हैं। यानी कि घर में होने वाली दरिद्रता के कारण अनेकों समस्याओं से वे हमेशा घिर रहते हैं। इसे दूर करने के लिए वे कई कदम उठाते हैं, लेकिन कारगार नहीं होता। शास्त्रों के अनुसार ऐसी स्थिति के लिए कई बार आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य ही जिम्मेदार होते हैं।

कहने का तात्पर्य यह कि आपके द्वारा की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां ही आपके घर में दरिद्रता को लाती हैं। ऐसे में पैसों की कमी सहित अनेकों परेशानियां आपको घेर लेती हैं। इनसे बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, वहीं शुक्रवार को महालक्ष्मी की पूजा से भी इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

नौतपा में इन चीजों का करें दान, मिलेगा इतना पुण्य

करें ये उपाय
- घर के दक्षिण पूर्वी कोने में अर्थात आग्नेय कोण में जलभराव ना होने दें। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिससे घर में हमेशा के लिए दरिद्रता का वास हो जाता है।
- हर रोज रात्रि में देर तक जागने और सुबह देर से उठने से भी शनि और चंद्रमा का दुष्प्रभाव आने के कारण घर में दरिद्रता आने लगती है।
- घर में छोटी-छोटी बातों पर आपसी कलह के कारण भी घर में दरिद्रता का वास होता है। 
- घर में यहां वहां गन्दे कपड़ों का होना तथा टूटी फूटी चीजों को जमा करके रखने से भी आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।
- जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, वहां शुक्र और चंद्रमा की अशुभता के कारण घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे में इस बात का ख्याल रखें।

नौतपा 2020: इन दिनों में क्यों होता है भीषण गर्मी का प्रकोप

- घर में काले और नीले रंग का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
- अपने घर के दक्षिण पूर्वी भाग में रसोई घर जरूर बनाएं।
- घर की महिलाएं रसोई घर में बिना स्नान किए कोई भी कार्य ना करें।
- हर रोज रसोई घर में काम करने से पहले घर की महिलाएं घर की इसी दिशा में एक दिया जरूर जलाएं। इसके बाद ही रसोई घर का कार्य आरंभ करें।
- हमेशा अपनी रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की फोटो जरूर स्थापित करें। जब भी कार्य आरंभ करें मां अन्नपूर्णा की सबसे पहले दर्शन करें।

Tags:    

Similar News