जन्माष्टमी: भगवान कृष्ण के दर्शन करने देश-विदेश से मथुरा पहुंचे श्रद्धालु
जन्माष्टमी: भगवान कृष्ण के दर्शन करने देश-विदेश से मथुरा पहुंचे श्रद्धालु
- मथुरा से लेकर द्वारका तक कृष्ण मंदिरों में रौनक है। महाराष्ट्र में दही हांडी की धूम है।
- देशभर में जन्माष्टमी का पर्व आज (सोमवार को) धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
- मथुरा में जन्माष्टमी पर विदेशी भक्तों की भी बड़ी तादाद नजर आ रही है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में जन्माष्टमी का पर्व आज (सोमवार को) धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण के दर्शन करने दूर-दूर से लोग उनकी नगरी मथुरा पहुंच रहे हैं। मथुरा में जन्माष्टमी पर विदेशी भक्तों की भी बड़ी तादाद नजर आ रही है। मथुरा से लेकर द्वारका तक कृष्ण मंदिरों में रौनक है। महाराष्ट्र में दही हांडी की धूम है।
Mathura: Devotees celebrate #Janmashtami at Lord Krishna"s "Janmabhoomi" temple pic.twitter.com/Xt3ASQlt3w
— ANI UP (@ANINewsUP) September 3, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने ट्वीट किया, "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!"
Janmashtami greetings to everyone.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2018
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जन्माष्टमी पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं का सबके लिए एक प्रमुख संदेश है; ‘निष्काम कर्म"।
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं का सबके लिए एक प्रमुख संदेश है; ‘निष्काम कर्म"। जन्माष्टमी का यह पर्व हमें मन, वचन और कर्म से शील और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 3, 2018
कृष्ण भक्ति में डूबी द्वारका नगरी
गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में जगह-जगह सजावट की गई है। बता दें कि द्वारका नगरी को भगवान कृष्ण ने स्वयं बसाया था, वे यहां के राजा थे।