आज का राशिफल : मिथुन राशि वाले सुबह-सुबह निपटा लें जरुरी काम

आज का राशिफल : मिथुन राशि वाले सुबह-सुबह निपटा लें जरुरी काम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-25 18:55 GMT
आज का राशिफल : मिथुन राशि वाले सुबह-सुबह निपटा लें जरुरी काम

मेष राशि- सुबह और दोपहर की ग्रह स्थितियां अलग-अलग रह सकती हैं। सुबह आपको कामकाज से जुड़े शुभ समाचार प्राप्त होंगे, परंतु दोपहर बाद से कुछ परेशानियां आ सकती है। 

शुभ रंग-  सुनहरा
शुभांक - 3
उपाय - सफेद वस्त्र पहनें

वृषभ- सितारे आज दोपहर बाद से आपका भरपूर साथ देने जा रहे है। सुबह धैर्यपूर्वक निर्णय लें और बहस करने से बचें। दोपहर बाद किसी अपने से हुई मुलाकात आपको प्रसन्न करेगी। 
शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  4
उपाय - शुक्र के मंत्र का जाप करें

मिथुन- सितारे आज दोपहर बाद से आपसे रूठने जा रहे हैं। जितने आवश्यक काम हैं, उन्हें सुबह तक अवश्य कर लें। धन संबंधी निर्णय करने से पहले सलाह अवश्य लें। 
शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  3
उपाय - शक्कर का भोग लगाएं

कर्क- समय की अनुकूलता लगातार बनी रहेगी। जिसका पूरा लाभ उठा कर अपने आवश्यक कामों को तेजी से संपन्न करें। संतान संबंधी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। 

शुभ रंग-  सुनहरा
शुभांक -  6
उपाय - सफेद पुखराज पहनें

सिंह- सितारे आज दोपहर बाद आपको आजीविका क्षेत्र में शुभ समाचार देने जा रहे हैं। आवश्यक काम दोपहर बाद ही करें। धार्मिक काम आपको सुकून दे सकते हैं। 
शुभ रंग-  नारंगी
शुभांक -  4
उपाय - अमेरिकन डायमंड पहनें

कन्या- आठवां चंद्र आपको परेशान कर रहा है, जिसके चलते स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में परेशानियां आ  रही हैं। चिंता ना करें। आज दोपहर बाद से समय सामान्य होगा। 
शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  8
उपाय - बताशे का दान करें

तुला- समय की शुभता लगातार जारी है। इसका भरपूर लाभ उठा कर आवश्यक कार्य शाम तक कर लें। प्रेम संबंधों में अनुकूलता मिलती रहेगी। सम्मान बढ़ेगा। 

शुभ रंग-  भूरा 
शुभांक -  9
उपाय - मूली शिवजी को चढ़ाएं

वृश्चिक- छठे भाव में चंद्रमा का गोचर बढ़िया बना रहेगा, जिसके चलते आपके विरोधी आपसे मित्रता कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती बन सकती है। 
शुभ रंग-  चॉकलेटी
शुभांक -  5
उपाय - सफेद मूंगा पहनें

धनु- समय का उतार-चढाव आपकी राशि में जारी है। सुबह हो सकता है कि आप किसी काम को लेकर बेहद परेशान बने रहें परंतु शाम होते-होते वह कार्य आसानी से संपन्न हो जाएगा। 
शुभ रंग-  भूरा
शुभांक -  4
उपाय - मछली को दाना खिलाएं

मकर- अशुभ ग्रह स्थिति के चलते तनाव बढ़ा रहेगा। कामकाज साधारण रह सकता है। अनचाहे महमानों के आने से परेशान होंगे। चिंता ना करें शाम से समय सामान्य होगा। 
शुभ रंग-  जामुनी
शुभांक -  9
उपाय - लहसुनिया पहनें

कुंभ- पराक्रम भाव में भ्रमण रत चंद्रमा आज दिन भर आपको यश प्रदान करता रहेगा। मित्रों और परिजन का साथ बना रहेगा। आवश्यक काम तेजी से संपन्न करें।

शुभ रंग-  आसमानी
शुभांक -  2
उपाय - पीली दाल का दान करें

मीन- द्वितीय भाव में चंद्रमा आपके उच्च अधिकारियों से कमजोर बना सकता है। कामकाज साधारण रह सकता है। चिंता ना करें आज की दोपहर शानदार होने जा रही है। 
शुभ रंग- नीला
शुभांक -  5
उपाय -  माणिक्य रत्न धारण करें 

Similar News