आपको धनवान बनाती है आपकी हथेली की ये 'रेखा'

आपको धनवान बनाती है आपकी हथेली की ये 'रेखा'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-14 04:53 GMT
आपको धनवान बनाती है आपकी हथेली की ये 'रेखा'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धनी बनना कौन नहीं चाहता, लेकिन क्या आपको पता है आपके हाथ में वह रेखा बनी होती है जो आपके धनवान होने के संकेत देती है। समुद्रशास्त्र में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं हथेली की कौन-सी रेखाएं आपको धनवान बनाने की ओर इशारा करती हैं...

समुद्रशास्त्र के अनुसार प्रत्येक रेखा का अलग महत्व होता है। हथेली में कुल 8 तरह के चिन्ह होते हैं, जिसमें वृत्त या सूर्य का स्थान चौथा होता है। यह हथेली पर पाए जाने वाले छोटे से गोले के रूप में होता है। यही वह रेखाएं हैं जिनसे व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता चलता है। 

जीवन रेखा गोल
जिन जातकों की हथेली में जीवन रेखा गोल होती है। मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हो और उन पर त्रिकोण का चिन्ह बना होए तो ये बड़ा ही शुभ होता है। ऐसे लोगों को अचानक ही धन लाभ के योग होते हैं। 

शनि पर्वत तक
हथेली में भाग्यरेखा हथेली के अंतिम छोर मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत तक चली जाए, मोटी से पतली होती चली जाए तो ऐसे व्यक्ति को व्यवसाय में खूब लाभ मिलता है। वह इस क्षेत्र में खबू तरक्की भी करता है।

इंडेक्स फिंगर के नीचे
हृदय रेखा सीधे बृहस्पति पर्वत यानी इंडेक्स फिंगर के नीचे आकर खत्म होती हो। अंगुलियां पतली हों। ऐसे व्यक्ति बड़े ही भाग्यशाली बताए गए हैं। धन इसके पास सदैव रहता है फिर चाहे वह नौकरी करें या व्यवसाय।

कोमल हथेली
हथेली और अंगुलियां का कोमल होना समुद्रशास्त्र में बेहद शुभ बताया गया है। ऐसे लोग धन की कमी से कभी परेशान नहीं होता, धन की वजह से इनके किसी कार्य में बाधा नहीं आती। हर काम कुशलता से होता चला जाता है।

Similar News