इस मंदिर में देवी को प्रसन्न करने चढ़ाए जाते हैं पेनिस, इनका जाना बैन

इस मंदिर में देवी को प्रसन्न करने चढ़ाए जाते हैं पेनिस, इनका जाना बैन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-10 08:55 GMT
इस मंदिर में देवी को प्रसन्न करने चढ़ाए जाते हैं पेनिस, इनका जाना बैन

डिजिटल डेस्क, बैंकाॅक। दुनिया में अजब-गजब मंदिरों की भी कमी नही है। आज आपको जिस मंदिर के बारे में बताया जा रहा है वहां पुरुषों के लिंग (पेनिस)चढ़ाए जाते हैं। यहां की मान्यता के अनुसार ये परंपरा वर्षों पुरानी है जहां मां बनने की इच्छुक महिलाएं जाती हैं। वहीं यहां पुरुषों का प्रवेश वर्जित है...

लाखों की संख्या
यह मंदिर बैंकॉक (थाईलैंड)  में ख्लोंग स्यान नदी के किनारे है। यहां चाओ माई को प्रजनन शक्ति की देवी माना जाता है और इनकी पूजा में चढ़ावे के रूप में लकड़ी के बने छोटे और बड़े लिंगों की भेंट चढ़ाई जाती है। इस मंदिर में लाखों की संख्या में हर साइज के लिंग देखने मिल सकते हैं। 

बुद्ध पूर्व काल की देवी
चाओ माई को बुद्ध पूर्व काल की एक वृक्ष देवी माना जाता है। स्थानीय निवासियों का इसे लेकर मानना है कि इससे चाओ माई प्रसन्न होती हैं और प्रजनन शक्ति का वरदान देती हैं।

पूर्वी एशिया की महिलाएं
इस मंदिर में ज्यादातर पूर्वी एशिया के देशों और पूरे थाईलैंड से महिलाएं भेेंट लेकर आती हैं। माना जाता है कि इस स्थान पर मन्नत मांगने और भेंट चढ़ाने के बाद कभी कोई निराश नहीं रहता। अपनी अनोखी परंपरा की वजह से भी ये दुनियाभर में प्रसिद्ध है। 

Similar News