आज सावन का तीसरा सोमवार, जानिए इसका महत्व 

आज सावन का तीसरा सोमवार, जानिए इसका महत्व 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-13 04:01 GMT
आज सावन का तीसरा सोमवार, जानिए इसका महत्व 

डिजिटल डेस्क । सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है। इसलिए सोमवार के दिन श्रद्धालु शिवालयों में जाकर भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। आज उज्जैन के दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। हर कोई भगवान महाकाल की एक झलक पाने को उत्सुक दिखा। शिव भक्तों की संख्या को देखते हुए आज उनके गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आज महाकाल राजा नगर भ्रमण पर निकलेंगे उनके दर्शन को देश विदेश से हजारों की संख्या में लोग आए है। 

 


 

Similar News