एक माह के लिए अस्त हुए शनि,बदलेगा माैसम इन 5 राशियाें को मिलेगी राहत

एक माह के लिए अस्त हुए शनि,बदलेगा माैसम इन 5 राशियाें को मिलेगी राहत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-06 03:35 GMT
एक माह के लिए अस्त हुए शनि,बदलेगा माैसम इन 5 राशियाें को मिलेगी राहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शनिदेव न्याय के देवता हैं और यदि ये कुपित हो जाएं तो मनुष्य को अपार कष्टों से गुजरना पड़ता है। अब मंगलवार को शनिदेव धनु राशि में अस्त हो गए हैं। वे 34 दिन अस्त रहेंगे। इससे अन्य राशियों को भी इसका लाभ मिलेगा। विद्वानों का मानना है कि शनि मनुष्यों को उसके कर्मों के अनुसार दंड निर्धारित करते हैं। जिससे प्रकृति का कुशल संचालन संयमित रहता है। अब उनके अस्त होने से न्याय व्यवस्था  लड़खड़ाएगी। इसका असर सभी राशियों पर होगा, इससे अलग अलग क्षेत्रों में अनेक परिवर्तन भी हमें देखने मिलेंगे। शनि के अस्त होने के बाद ये 34 दिन जितने लाभकारी हो सकते हैं उतने ही कष्टकारी भी। 

 
मौसम में भी आएगा परिवर्तन
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार प्रभावशाली ग्रह जब भी अपनी दिशा परिवर्तित करता है। उदय या अस्त होेता है तो मौसम भी परिवर्तित हो जाता है। इसका असर स्पष्ट रुप से नजर आने लगता है। अब तकरीबन तीन दिनों तक ये असर नजर आएगा, इसके बाद शीत लहरें अपना असर दिखाएंगी। 
 

सूर्य दूर करेंगे विघ्न बाधाएं

शनि सूर्य पुत्र हैं, किंतु सूर्य और शनि की नही बनती। सूर्य शनि के प्रभाव को खत्म करेंगे और विघ्न बाधाएं दूर होंगी। शनि की महादशा एवं अंतर्दशा वालों को भी इसका लाभ मिलेगा। शनि की साढ़े साती एवं अढैया वालों को भी कष्टों से मुक्ति मिलेगी और राहत का अनुभव होगा। सूर्य के प्रभाव से स्थिति सामान्य बनेगी। हालांकि 34 दिन आंशिक स्थितियां सभी राशियों पर देखने मिलेंगी।

 

विभिन्न कार्यों में सफलता, राहत का अनुभव  

धनु, वृश्चिक, कन्या, मकर, वृषभ राशि पर साढ़े साती व अढैया का प्रभाव है जिससे इन राशियों को राहत का अनुभव होगा। इन लोगों की कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। विघ्न हटेंगे, आर्थिक लाभ होगा। विभिन्न कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे।  विशेषज्ञाें के अनुसार शनि देव का अस्त होना कुछ राशियाें काे अच्छा खासा लाभ देकर जाएगा। प्रभावित पर विशेष रूप से।

Similar News