दिसंबर माह के विवाह मुहूर्त, इसके बाद अगले साल हैं शुभ तिथियां

दिसंबर माह के विवाह मुहूर्त, इसके बाद अगले साल हैं शुभ तिथियां

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-22 06:28 GMT
दिसंबर माह के विवाह मुहूर्त, इसके बाद अगले साल हैं शुभ तिथियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विवाह मुहूर्त प्रारंभ हो चुके हैं। मंगलगीत सुनाई देने लगे हैं। 23 नवंबर को विवाह पंचमी है और इसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है, किंतु इस दिन लोग अपनी कन्याओं का विवाह करना उर्पयुक्त नहीं मानते। इस संबंध में माता जाता है कि माता सीता को इसी तिथि में विवाह की वजह से कष्ट उठाने पड़े थे, किंतु इस माह में ही अन्य मुहूर्तों में शहनाई बजने के लिए तैयार है। यह माह समाप्त होने में भी कुछ ही दिन शेष है, जिसके बाद दिसंबर माह में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। यहां हम आपको दिसंबर माह के ही विवाह मुहूर्तों के बारे में बताने जा रहे हैं...


त्रिपुष्कर योग का शुभ दिन


25 नवंबर को त्रिपुष्कर योग है। जिसकी वजह से भी इस दिन नवंबर माह के सर्वाधिक विवाह होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह दिन मंगलकार्यों और विवाह के लिए सर्वाधिक उत्तम बताया जा रहा है। 
 

विवाह की ये तिथियां हैं उत्तम 


दिसंबर माह में 3 तारीख में सर्वाधिक विवाह होना बताया जा रहा है। विशेषज्ञों ने इस दिन के मुहूर्त को अन्य से श्रेष्ठ बताया है। 4 दिसंबर का दिन भी अति उत्तम है। इसके बाद तीन दिन को अधिक महत्व नही दिया गया है और 8 दिसंबर की शुभ बेला उर्पयुक्त बतायी जा रही है। दूसरे दिन 9 दिसंबर भी शुभ तिथि है। 


इसके बाद अगले साल मुहूर्त


इसके पश्चात विवाह की मंगल धुन कुछ वक्त के लिए फिर थमेगी और अगले वर्ष अर्थात साल 2018 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर विवाह मुहूर्त प्रारंभ होंगे जो मार्च में होलाष्टक प्रारंभ होने तक रहेंगे। इस वर्ष गुरू के अस्त होने की वजह से देवउठनी से विवाह मुहूर्त प्रारंभ नही हो सके थे। सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद ये 19 नवंबर से प्रारंभ हुए हैं। शुभ मुहूर्त में विवाह करना हमेशा ही नव दंपत्ति के लिए सुखद बताए गए हैं।

Similar News