बप्पा होंगे प्रसन्न, धन की समस्या है तो अपनाएं सिर्फ ये 1 उपाय

बप्पा होंगे प्रसन्न, धन की समस्या है तो अपनाएं सिर्फ ये 1 उपाय

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-27 09:57 GMT
बप्पा होंगे प्रसन्न, धन की समस्या है तो अपनाएं सिर्फ ये 1 उपाय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शास्त्रों के मुताबिक बुधवार गणेश भगवान को समर्पित दिन है। जो भी साधक सच्चे मन से सावन के बुधवार को गणेश जी की अराधना करते है। उनके सभी कास्ट दूर हो जाते हैं। सावन के महीने में गणपति को प्रसन्न करना और भी पुण्यकारी मन गया है। अगर आप उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शास्त्रों में बताए गए इन उपायों को अवश्य करें। यहां हम आपको एक ऐसा ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं...

बुधवार के दिन अमरूद का पौधा लेकर श्री गणेश जी के मंदिर में जाएं। और मंदिर में गणपति महाराज के चरणों में घी का दीपक जलाएं। और अपने उम्र के अनुपात में इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें।

गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलि:

पूजा के बाद अमरूद का पौधा अपने घर ले आएं, और उसे किसी गमले में लगा दें। रोजाना उस गमले में पानी दें। और उस पौधे की देखभाल करें।

कहा जाता है कि जब तक उस पौधे पर फल नहीं लग जाते है, तब तक जातक को धन की समस्या रहती है। फिर जैसे ही पौधे पर पहला फल लग जाए, तो उस फल को गणपति महाराज को अर्पित कर दें।

ऐसा माना जाता है कि पहले फल को गणपति महाराज पर अर्पित करते ही गणेश जी भक्त के सारे कष्टों को दूर कर देते हैं। अगर आपको धन की समस्या कुछ ज्यादा ही है, तो उस पेड़ का फल रोजाना गणेश जी के मंदिर में जाकर गणेश जी को अर्पित करें।

 

Similar News