कजरी तीज कब? जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त एवं विधि

धर्म कजरी तीज कब? जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त एवं विधि

Ankita Rai
Update: 2022-08-13 05:52 GMT
कजरी तीज कब? जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त एवं विधि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कजरी तीज हर साल भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल कजरी तीज 14 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना से व्रत रखती हैं। कजरी तीज के दिन माता पार्वती और भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा करने से महिलाओं का सौभाग्य अखंड रहता है। इसी के साथ जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति भी होती है। यह व्रत करने से पति और पत्नी के बीच का प्यार और गहरा होते है। इस दिन पूजा के दौरान कजरी तीज की व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। कजरी तीज भाद्रपद में महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला अति महत्वपूर्ण व्रत होता है। 

कजरी तीज 2022 व्रत कब? 

हिन्दू पंचांग के अनुसार कजरी तीज व्रत  कल यानी 14 अगस्त 2022  दिन रविवार को रखा जाएगा। कजरी तीज के दिन जहां सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और उनके सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, वहीं कुंवारी कन्याएं यह व्रत मनचाहा वर पाने के लिए रखती हैं।

कजरी तीज 2022 शुभ मुहूर्त 

हिन्दू पंचांग के मुताबिक कजरी तीज का शुभ मुहूर्त 13 अगस्त की रात 12 : 53 मिनट से शुरू होकर 14 अगस्त की रात 10 : 35 मिनट तक रहेगी हिन्दू  व्रत रखने के लिए उदयातिथि सबसे अच्छी मानी जाती है, इसलिए कजरी तीज का व्रत 14 अगस्त 2022 दिन  रविवार को रखा जाएगा। 

कजरी तीज 2022 व्रत शुभ योग 

अभिजीत मुहूर्त : 14 अगस्त 2022 को  12 : 08 PM  से 12 :59 मिनट PM
सर्वार्थ सिद्धि योग : 14 अगस्त 2022 को रात 09 : 56  PM से 15 अगस्त   06 : 09 AM तक
विजय मुहूर्त : 14 अगस्त 2022  को 02 :41 PM से 03 : 33 PM तक
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस अभिजीत और विजय मुहूर्त एवं सर्वार्थ सिद्धि योग में कजरी तीज का व्रत अत्यंत शुभ फलदायी होगा।

कजरी तीज 2022 व्रत पूजन सामग्री 

पीला वस्त्र, कच्चा सूता, केला के पत्ते, कलश, अक्षत 
गाय का दूध, गंगाजल,पंचामृत, दही, मिश्री, शहद  
जनेऊ,  नारियल, सुपारी,दूर्वा, घी, कपूर
बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते
अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन

डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर बताई गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News