दिल धड़कने दो को हुए 5 साल, रणवीर अनुष्का ने साझा की तस्वीरें

दिल धड़कने दो को हुए 5 साल, रणवीर अनुष्का ने साझा की तस्वीरें

IANS News
Update: 2020-06-05 13:30 GMT
दिल धड़कने दो को हुए 5 साल, रणवीर अनुष्का ने साझा की तस्वीरें

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो आज ही के दिन पांच साल पहले रिलीज हुई थी। इस मौके पर फिल्म के कई कास्ट ने पोस्ट किए हैं।

इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को अभिनेता रणवीर सिंह ने सेट की एक पुरानी तस्वीर साझा की, फिल्म में रणवीर ने कबीर मेहता की भूमिका निभाई थी।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, हैशटैगदिलधड़कनेदो के 5 साल।

तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए जोया ने लिखा, मुझे वापस ले चलो।

इस पर रणवीर की पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया, मुझे भी।

फिल्म में रणवीर की सह-कलाकार अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, दिल धड़कने दो के 5 साल।

अनुष्का ने फिल्म में रणवीर की लव इंटरेस्ट की भूमिका निभाई थी।

साल 2015 में आई फिल्म में अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर, शेफाली शाह ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

Tags:    

Similar News