इंसान की शक्ल में जन्मा गाय का बछड़ा, लोगों ने बताया विष्णु का अवतार

इंसान की शक्ल में जन्मा गाय का बछड़ा, लोगों ने बताया विष्णु का अवतार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-21 07:15 GMT
इंसान की शक्ल में जन्मा गाय का बछड़ा, लोगों ने बताया विष्णु का अवतार

डिजिटल डेस्क,मुजफ्फरनगर। कहते हैं कि भारत एक ऐसा देश है, जहां हर गांव में आपको चमत्कार देखने को मिल जाएंगे। ऐसा ही एक चमत्कार उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक छोटे से गांव पचेण्डा में देखने को मिला, जहां एक गाय के बछड़े का आधा शरीर तो गाय का था, लेकिन उसका आधा शरीर बिल्कुल इंसानों की तरह था। स्थानीय लोगों ने इसे भगवान विष्णु का अवतार बताकर पूजना शुरु कर दिया। हालांकि इसके जन्म के एक घंटे बाद ही इसकी मौत हो गई। 

लोगों ने बताया भगवान का रूप
जैसे ही इस गाय के बछड़े के पैदा होने की खबर मिली है वैसे ही इसकी एक झलक के लिए गांव के सभी लोग इकठ्ठा हो गए। इतना ही नहीं, लोगों ने तो इसे भगवान का रुप तक बता दिया और इसे पूजना शुरु कर दिया। लोगों का मानना है कि ये गाय का बछड़ा भगवान विष्णु का अवतार है। यहां के एक स्थानीय व्यापारी महेश कथुरिया का कहना है कि भगवान ने गाय के रूप में जन्म लिया है और हम उनके दर्शन करने आए हैं। 
 
प्रबंधक ने बताया चमत्कार 
गौशाला के प्रबंधक राजा भैया ने बताया यह वाकई एक चमत्कार है, कि ऐसे बछड़े का जन्म हुआ है और हजारों लोग इसे देखने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन में इसका अंतिम संस्कार किया जाएगा, इसके अलावा इसके लिए एक मंदिर भी बनाया जाएगा। राजा भैया का कहना है 6 महीने पहले इसकी मां को कसाइयों से छुड़ाकर गौशाला लाया गया था।
 
विशेषज्ञों की क्या है राय? 
वन्यजीव एसओएस के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अजय देशमुख का मानना है कि ये एक शारीरिक विसंगति का मामला है। उनका कहना है कि यदि कोई जीन ठीक से विकसित नहीं हुआ है तो इस तरह की विकृति हो सकती है। इसके पीछे केवल वैज्ञानिक कारण है, अंधविश्वास नहीं है। 

Similar News