सोशल मीडिया पर छाया रणवीर का डांस, दीपिका ने बताया 'रायता'

सोशल मीडिया पर छाया रणवीर का डांस, दीपिका ने बताया 'रायता'

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-22 10:09 GMT
सोशल मीडिया पर छाया रणवीर का डांस, दीपिका ने बताया 'रायता'

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कभी अपनी फिल्मों की वजह से, कभी अपनी फनी एक्टिविटीज की वजह से तो कभी अपने कपड़ों की वजह से। वे अक्सर सोशल मीडिया पर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहते हैं। हालही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में रणवीर का क्रेजी डांस सामने आया है। रणवीर के इस वीडियों पर उनकी वाइफ दीपिका ने भी कमेंट किया है।

इस वीडियों की शुरुआत में रणवीर एक फोन लगाते हैं और अपनी बेबी को बताते है कि बेबी मैं आ गया हूं। उन्होंने सिल्वर कलर का ट्रेक सूट पहना हुआ है और वे बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। फोन के बाद वे घर के अंदर जाते हैं और एक अग्रेंजी गाना लगाते हैं। उस गाने पर रणवीर पागलों की तरह नाचने लगते हैं। रणवीर के इस डांस वीडियों को बहुत पसंद किया जा रहा है। अभी उन्हें इस वीडियों पर 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

रणवीर के इस वीडियों पर कई सारे लोगों ने कमेंट किया है। रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी इस वीडियों पर कमेंट किया है और रणवीर के पूरे डांस को रायता बताया है। रणवीर का यह डांस बहुत ही फनी व जोश व उर्जा से भरा हुआ है। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर अपना प्यार जगजाहिर करते रहते है। इसके पहले दीपिका ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी तो रणवीर ने प्यारा सा कमेंट किया था। तस्वीर में दीपिका ने आफ शोल्डर पिंक कलर का गाउन पहना था और बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। यह ड्रेसअप दीपिका ने एक अवॉर्ड शो के​ लिए किया था। दीपिका की तस्वीर देखकर रणवीर घायल हो गए और उन्होंने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे न मुझे तुम देखो... रणवीर के इस कमेंट को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया। 

Similar News