टाइगर से ब्रेकअप के बाद जिम ट्रेनर को डेट कर रहीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी, जानिए कौन है दिशा के दिल का हैंडसम राजा?

दिशा का मिस्ट्री मैन टाइगर से ब्रेकअप के बाद जिम ट्रेनर को डेट कर रहीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी, जानिए कौन है दिशा के दिल का हैंडसम राजा?

Sanjana Namdev
Update: 2022-12-05 11:19 GMT
टाइगर से ब्रेकअप के बाद जिम ट्रेनर को डेट कर रहीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी, जानिए कौन है दिशा के दिल का हैंडसम राजा?

डिजिटल डेस्क मुंबई। एक्ट्रेस दिशा पाटनी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिशा का नाम बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। दिशा अपनी होट और ग्लैमरस फोटो के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। दोनों की जोड़ी को फैंस भी बेहद पसंद करते थे। लेकिन दोनों के ब्रेकअप के बाद दिशा लाइमलाइट में बनी हुई थी। वहीं एक बार फिर दिशा के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई है। 

इन दिनों दिशा टाइगर को छोड़ एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। जिसका नाम है एलेक्जेंडर एलेक्सा। एलेक्जेंडर दिशा के जिम ट्रेनर हैं साथ ही वे एक अभिनेता और मॉडल भी हैं। एलेक्जेंडर दिखने में बेहद हैंडसम और डैशिंग हैं। 

दिशा ने अपने इंस्टाग्राम हेंडलपर एलेक्जैंडर के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। दिशा उनके साथ ही वर्क आउट करती हैं। एलेक्जेंडर सर्बिया के रहने वाले हैं लेकिन इस समय वे मुंबई में रहते हैं। एलेक्जेंडर एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। उन्होंने Chameleon वेबसीरीज में काम किया है। 

 
एलेक्जेंडर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टीव रहते हैं। लेकिन वे अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। एलेक्जेंडर के इंस्टाग्राम पर 110K फॉलोर्स हैं। उनके सोशल मीडिया हेंडल पर भी दिशा के साथ कई फोटोज देखने को मिल जाएगी। 

 

दोनों को एक्ट्रर कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी  में साथ में देखा गया था। जिसके बाद से दोनों के अफेयरस की चर्चाएं तेज हो गई हैं। एलेक्जेंडर दिशा के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। एलेक्स के साथ दिशा की एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें हैं। फैंस दोनों को साथ देखकर कर कई सवाल पूछ रहे हैं। 

लेकिन दिशा या एलेक्जेंडर ने दोनों के रिलेशन को लेकर अब तक कोई बात नहीं की है। वहीं कुछ फैंस तो दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की वजह एलेक्जेंडर को ही बता रहे हैं। इसके अलावा भी कई लोग दिशा और एलेक्जेंडर को लेकर कई बातें कर रहे हैं। 


बता दें कि, एलेक्जेंडर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। कृष्णा, दिशा और एलेक्जेंडर की एक फोटो हैं जिसमें तीनों साथ में नजर आ रहे हैं।  

   

 

Tags:    

Similar News