कांची सिंह ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीरें, पहचानना है मुश्किल

कांची सिंह ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीरें, पहचानना है मुश्किल

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-13 11:11 GMT
कांची सिंह ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीरें, पहचानना है मुश्किल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पर्दे पर सीधी- साधी कांची, सोशल मीडिया पर काफी ग्लैमरस नजर आती हैं। वे अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि इस बार टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने अपने स्कूल की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में कांची को देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। 

दरअसल एक्ट्रेस कांची द्वारा शेयर की गईं ये तस्वीरें अपने स्कूल के दिनों की हैं, जो 10 साल पुरानी हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी दोस्त को बर्थडे विश किया है।  

खास दिन के लिए पहनी थी साड़ी
तस्वीरों को शेयर करते हुए कांची ने लिखा "यह तस्वीर ठीक 10 साल पहले 2009 की है। तस्वीर टीचर्स डे के दिन की है। दूसरे स्कूल की तरह हमने भी इस खास दिन के लिए साड़ी पहनी थी।" इसी के साथ कांची ने अपनी दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

इस सीरियल से मिली पहचान
बता दें एक्ट्रेस कांची ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। "कुंटुंब" उनका पहला टीवी सीरियल था। इसके बाद सीरियल "और प्यार हो गया" में बतौर लीड रोल काम किया। कांची को पहचान सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" से मिली। कांची अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। 23 साल की कांची रोहन मेहरा संग रिलेशन में हैं। 

Tags:    

Similar News