एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बने पिता, तीसरी वाइफ ने दिया बेटे को जन्म

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बने पिता, तीसरी वाइफ ने दिया बेटे को जन्म

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-23 04:26 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि उनके बच्चे की तस्वीर सामने नहीं आई है। संजय कपूर ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी जिसके बाद साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था। बाद में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी, यह उनकी तीसरी शादी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल ने बच्चे का नाम भी चुन लिया है। कहा जा रहा है कि न्यू बॉर्न बेबी का नाम अजेरियस कपूर रखा है।


प्रिया सचदेव और संजय कपूर के बेटे की तस्वीर अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि यह कपल जल्द ही अपने बच्चे की तस्वीर सबके साथ शेयर करेगा। हालांकि, ऐसा कब होगा इस बारे में कुछ पक्का नहीं है। ये प्रिया और संजय का यह पहला बच्चा है। इसमें वह प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय करती नजर आई थीं। 

 

मालूम हो कि प्रिया सचदेव की भी संजय कपूर से पहली शादी नहीं थी। इससे पहले उनकी शादी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से हुई थी। 42 वर्षीय प्रिया पेशे से एक मॉडल हैं। विक्रम से उनकी शादी साल 2006 में हुई थी और 2011 में दोनों का तलाक हो गया था। प्रिया ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, वह फिल्म "नील एंड निक्की" में उदय चोपड़ा के साथ नजर आ चुकी हैं। इससे पहले प्रिया को पहली शादी से एक बेटी है। 

वहीं संजय की इससे पहले ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर से दूसरी शादी हुई थी। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम समायरा है जो 12 साल की है वहीं बेटे कियान राज कपूर की उम्र सात साल है। साल 2003 में हुई इनकी शादी 2014 में टूट गई थी। हालांकि, साल 2015 में उन्होंने तलाक की याचिका वापस ले ली थी, लेकिन बाद में साल 2016 में इनका तलाक फाइनल हो गया। करिश्मा से पहले भी संजय की एक शादी हो चुकी थी। 

 

 

Similar News