प्रियंका चोपड़ा 23 जनवरी को करेंगी ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा

प्रियंका चोपड़ा 23 जनवरी को करेंगी ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-22 03:49 GMT
प्रियंका चोपड़ा 23 जनवरी को करेंगी ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में सक्रिय हैं। काफी समय से प्रियंका हॉलीवुड में अपने शो क्वांटिको और फिल्मों के लिए शूटिंग कर रहीं हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे एक हॉलीवुड एक्टर को किस करती नजर आईं। जिसके बाद अब प्रियंका जल्द ही ऑस्कर नॉमिनेशन अनाउंस करती दिखाई देंगी। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए होने वाले नॉमिनेशन को 23 जनवरी को अनाउंस किया जाएगा।


 

 

 

23 जनवरी को जारी होगी लिस्ट

 

"द अकेडमी" के ट्विटर अकाउंट पर नॉमिनेशन से जुड़ी कुछ फोटो शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। एक फोटो में प्रियंका बिहाइंड सीन शूट करती नजर आ रही हैं। शेयर की गई इन फोटो में प्रियंका मोनिटर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने सिल्वर कलर का टॉप पहना है और काले रंग का ट्राउजर पहना हुआ है। रेबल विल्सन, मिशेल रोड्रिग्ज और रोजारियो डॉसन जैसी एक्ट्रेस भी नजर आएंगी। अवॉर्ड के लिए होने वाले नॉमिनेशन की घोषणा मंगलवार को की जाएगी।

 

 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। हॉलीवुड में फिल्मों के बाद अब प्रियंका प्रतिष्ठित अकेडमी अवॉर्ड 2018 के नॉमिनेशन को अनाउंस करती दिखेंगी। प्रियंका चोपड़ा इसके बाद अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक में अंतरिक्ष यात्री का रोल निभाने वाली हैं। इस फिल्म में उनते साथ शाहरुख खान के होने की संभावना है।

 

 

4 मार्च 2018 को दिए जाएंगे अवार्ड

 

प्रियंका बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह हॉलीवुड में ‘बेवॉच’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। प्रियंका पिछले काफी समय से हॉलीवुड में ज्यादा सक्रिय हैं। ऑस्कर नॉमिनेशन से जुड़ी अनाउंसमेंट को हॉलीवुड के ए लिस्ट एक्टर ही करते नजर आने वाले हैं। ऐसे में प्रियंका का भी इसमें शामिल होना काफी बड़ी बात है। नॉमिनेशन की लिस्ट की अनाउंसमेंट को आप मंगलवार ऑस्कर डॉट कॉम, ऑस्कर डॉट ओआरजी और द अकेडमी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। अकेडमी अवॉर्ड 4 मार्च 2018 को दिए जाने हैं।

Similar News